फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suresh Raina becomes the highest scorer in T20 Format

सुरेश रैना ने तोड़ा विराट कोहली का T-20 में रन बनाने का रिकॉर्ड

Sat, 22 Apr 2017 12:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 22 Apr 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Suresh Raina becomes the highest scorer in T20 Format
सुरेश रैना

गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रैना ने आरसीबी कप्तान विराट कोहली को पछाड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में 6,673 रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि इससे पहले विराट कोहली ने 134 मैच में 4264 रन बनाए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में भी रन बनाने के मामले में रैना ने विराट को पछाड़ दिया है। रैना आईपीएल में 4267 बना चुके हैं, वहीं कोहली 4264 रन बना चुके हैं।

विज्ञापन


रैना ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आक्रामक पारी खेलते हुए 9 चौके और 4 छक्के की बदौलत 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि इससे पहले के मैचों में रैना बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाये थे, जिसकी वजह से वह आलोचकों का शिकार हो रहे थे। 

विज्ञापन

मुकाबले में गुजरात की पारी के जब पांच ओवर ओवर हुए थे तो बारिश से बाधा पहुंची थी। बारिश तो थोड़ी देर ही आई लेकिन कप्तान रैना के बल्ले से रन खूब बरसे। आईपीएल के सर्वाधिक सफल बल्लेबाजों में शामिल रैना ने आईपीएल-10 का अपना दूसरा अर्द्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने केकेआर के खिलाफ राजकोट में नाबाद 68 रन की पारी खेली।  रैना ने 46 गेंदों पर खेली गई अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुजरात ने टॉस जीतकर पहले केकेआर को बल्लेबाजी पर उतारा था। मेजबान टीम ने ओपनर सुनील नारायण (42 रन, 17 गेंद) और रॉबिन उथप्पा (72) की मदद से पांच विकेट पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात लॉयंस ने 18.2 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed