फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI refuses to give Sachin Tendulkar’s footage at discounted rate for biopic

सचिन के 'कद' के आगे नहीं झुका BCCI, फुटेज देने से किया इंकार 

Sat, 22 Apr 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 22 Apr 2017 11:32 AM IST
विज्ञापन
BCCI refuses to give Sachin Tendulkar’s footage at discounted rate for biopic
सचिन तेंदुलकर

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने सचिन तेंदुलकर की बायोपिक को रियायती दरों पर फुटेज देने से इंकार किया है। जब बात बिजनेस की आती है तो बीसीसीआई अपने नियमों में कटौती नहीं करती है, भले ही बात मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की ही क्यो न हो?

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने '200 नॉट आउट' नामक प्रोडक्शन कंपनी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। प्रोडक्शन कंपनी ने दिग्गज क्रिकेटर 'सचिन अ बिलियन ड्रीम्स' फिल्म के लिए सचिन के मैच के वीडियो फुटेज खरीदने के लिए छूट देने की मांग की थी, जिसको बीसीसीआई ने अस्वीकार कर दिया है। 
विज्ञापन


 फिल्म जेम्स अर्स्किन द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है, फिल्म के अगले महीने रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म में तेंदुलकर के क्रिकेट और व्यक्तिगत जीवन को विस्तार से दिखाया गया है। इसलिए फिल्म निर्माता को सचिन के क्रिकेट करियर से जुड़ी हुई  क्लिप की जरूरत थी। द इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि बीसीसीआई ने वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर के करियर के आखिरी दिन दिए गए संन्यास भाषण को कंपनी को मुफ्त में देने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीसीसीआई का आयोजित सभी मैचों का कॉपीराइट है। इसीलिए कोई भी इसे व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकता है। अगर कोई व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए चाहता है तो उसे क्रिकेट बोर्ड से खरीदना होगा। बीसीसीआई ने फुटेज बेचने के लिए प्रति सेकेंड और महत्व के आधार पर मूल्य कार्ड तय कर रखा है। वीडियो क्लिप में छूट दिए जाने के बारे में पूछने पर बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म के लिए भी फुटेज में छूट नहीं दिया गया था तो तेंदुलकर की जीवन शैली पर आधारित फिल्म के लिए बीसीसीआई अपने नियमों को कैसे बदल सकता है।              

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed