फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Supreme Court stays criminal proceedings against MS Dhoni

मेलबर्न टी-20 से पहले धोनी को बड़ी राहत

Fri, 29 Jan 2016 01:00 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court stays criminal proceedings against MS Dhoni

मेलबर्न टी-20 में उतरने से पहले ही टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। देश की शीर्ष अदालत सुप्रीम कोर्ट ने धोनी पर आंध्र प्रदेश की एक अदालत की ओर से आपराधिक मामला शुरू किए जाने पर स्टे कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान धोनी के लिए दौरे की शुरुआत से पहले ही गहरा झटका लगा था जब आंध्र की एक अदालत ने वनडे टीम के भारतीय कप्तान के खिलाफ अदालत में मौजूद होने के लिए जो गैर जमानती वारंट जारी किया फिर उसने उसे वापस भी ले लिया था।
विज्ञापन


अदालत की ओर से यह कदम कप्तान धोनी के खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होने से जुड़ी एक निजी शिकायत पर उठाया गया था। अनंतपुर के जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में गोपाल राय और श्याम की शिकायत के आधार पर भारतीय कप्तान के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बिजनेस पत्रिका में विष्णु के अवतार में दिखे थे धोनी

Supreme Court stays criminal proceedings against MS Dhoni

माना जा रहा है कि गोपाल राय और श्याम हिंदू दक्षिणपंथी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। पिछले साल इन दोनों ने अदालत से कप्तान धोनी की एक बिजनेस पत्रिका के मुख्य पेज पर छपी तस्वीर की शिकायत की थी। इसमें धोनी को एक हिंदू देवता (विष्णु) के अवतार में दिखाया गया है। साथ ही, इस तस्वीर में धोनी के कई हाथ दिखाए गए थे और उनमें से एक में वे जूता थामे हुए हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तस्वीर से हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। अदालत ने धोनी के साथ-साथ बिजनेस पत्रिका के प्रतिनिधि को भी अदालत में मौजूद होने का आदेश दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed