IPL 2018: प्लेऑफ में पहुंचने से कोलकाता सिर्फ एक जीत दूर, सामने SRH की चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल 2018 के 54वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। इसके साथ ही वह प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की पूरी कोशिश करेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा।
गौरतलब है कि दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता आईपीएल 2018 के अंक तालिका में 13 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर तीसरे नंबर पर मौजूद है। वह प्लेऑफ में पहुंचने से केवल एक जीत दूर है। वहीं, दूसरी तरफ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैदराबाद की टीम 13 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है। बता दें कि हैदराबाद को गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
हैदराबाद की टीम शनिवार को खेले जाने वाले मैच में कुछ फेरबदल कर सकती है। पिछले मुकाबले में उसके तेज गेंदबाज बेसिल थम्पी काफी मंहगे साबित हुए थे। उन्होंने चार ओवर में 70 रन लुटाए थे, जो आईपीएल के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड साबित हुआ। हो सकता है तो कोलकाता के खिलाफ तेज गेंदबाज भुनवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है। पिछले मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था।
चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर होगी खास नजर
वहीं, कोलकाता के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव 'तुरुप का पत्ता' साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 रन पर चार विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। बल्लेबाजी में क्रिस लिन, सुनील नरेन और कप्तान कार्तिक पर पूरा दारोमदार होगा।
दोनों टीमें इस प्रकार हैंः-
कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, मिशेल जॉनसन, शुभमन गिल, विनय कुमार, रिंकू सिंह, कैमरून डेलपोर्ट, जेवोन सियरले, अपूर्व वानखेड़े, इशांक जग्गी और टॉम कुरेन।
सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, शाकिब अल-हसन, मनीष पांडे, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, रिक्की भुई, दीपक हुड्डा, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन, मोहम्मद नबी, बासिल थम्पी, के खलील अहमद, संदीप शर्मा, सचिन बेबी, क्रिस जॉर्डन, तन्मय अग्रवाल, श्रीवत्स गोस्वामी, बिपुल शर्मा, मेहंदी हसन और एलेक्स हेल्स।