{"_id":"56fa2db94f1c1b7d2af0017d","slug":"sunil-gavaskar-said-virat-kohli-is-best","type":"story","status":"publish","title_hn":"गावस्कर बोले, कोहली की बैटिंग देखकर मेरे बचे बाल भी खड़े हो गए थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर बोले, कोहली की बैटिंग देखकर मेरे बचे बाल भी खड़े हो गए थे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले विराट कोहली की तारीफ की है। गावस्कर ने कहा कि विराट इस समय दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर भारत को ग्रुप टू के अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर छह विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई, जहां 31 मार्च को मुंबई में उसका मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा।
विज्ञापन
गावस्कर ने कहा कि कोहली कुछ अलग है। मेरे जो भी थोड़े बाल बचे हैं वह इस युवा जीनियस की पारी देखकर खड़े हो गए थे। यह बेहतरीन पारी थी। कोहली की महानता इस तथ्य में है कि वह दबाव में शानदार प्रदर्शन करता है और टीम के हितों को हर चीज से ऊपर रखता है।
विज्ञापन
जब भारत लक्ष्य का पीछा कर रहा हो तो उसका रिकॉर्ड देखिये। वह हमेशा उन्हें मैच जिताता है और यह ताकत और टाइमिंग का संयोजन है। कुछ ही बल्लेबाज में टॉप और बाटम हैंड के साथ खेलने की क्षमता है। जब वह टॉप हैंड के साथ ड्र्राइव खेलता है तो यह शानदार होता है। उस व्यक्ति का नि:स्वार्थ देखिये।
वह अपने कप्तान को स्ट्राइक देकर खुश था क्योंकि उसे पता था कि कप्तान भी खुद को साबित करना चाहता है। कई बार जब आप इस तरह की बड़ी पारी खेलते हो तो विजयी रन बनाना चाहते हो। लेकिन वह पूरी तरह से टीम के लिए खेलने वाला व्यक्ति है। भगवान का शुक्र है कि वह भारत के लिए खेल रहा है।
वहींख् पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल भी कोहली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि कोहली का शॉट सेलेक्शन पूर्व कैरेबियाई दिग्गज ब्रायन लारा से भी बेहतर है।