फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role

गावस्कर बीसीसीआई के लिए क्या अब इस भूमिका में नजर आएंगे?

Thu, 07 Sep 2017 04:57 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 07 Sep 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role
सुनील गावस्कर
श्रीलंका का दौरा समाप्त हो गया है। करीब दस दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे के समय बीसीसीआई पैनल के सदस्य मैचों की कमेंट्री करेंगे। लेकिन सुनील गावस्कर अब बीसीसीआई की कमेंट्री बॉक्स में आपको शायद ही दिखे। 
विज्ञापन

बीसीसीआई में सुधार देखने को मिल रहे हैं

sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role
सुनील गावस्कर
दरअसल लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के धीरे धीरे लागू होने के बाद बीसीसीआई में प्रशासनिक सुधार देखने को मिल रहे हैं। इसी सुधार के तहत गावस्कर का हितों के टकराव के चलते अब बीसीसीआई की तरफ कमेंट्री करना मुश्किल होता जा रहा है। श्रीलंका में गावस्कर सोनी-टेन स्पोर्ट्स की तरफ से कमेंट्री कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गावस्कर एक स्पोर्ट्स कंपनी के संचालक हैं

sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role
सुनील गावस्कर
गावस्कर खिलाड़ियों के प्रबंधन से संबंधित अपनी एक स्पोर्ट्स कंपनी चलाते हैं। कंपनी प्रमुख बने रहने की वजह से हितों के टकराव का नियम गावस्कर भी लागू होता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति के नए दिशा निर्देश के तहत किसी भी कमेंटेटर को हितों के टकराव से जुड़ा हुआ हलफनामा देना होगा। इसके बाद ही बोर्ड के साथ उनका करार आगे बढ़ सकेगा। 
विज्ञापन

गावस्कर का कमेंट्री करना संभव नहीं

sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role
बीसीसीआई
गावस्कर की स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी प्रोफेशन मैनेजमेंट ग्रुप कई क्रिकेटरों को मैनेज करती है। इसमें शिखर धवन भी शामिल है। ऐसे में गावस्कर का कमेंट्री करना हितों के टकराव का मामला बनता है। 68 वर्षीय गावस्कर इस कंपनी से 1985 से जुड़े हुए हैं।

रामचंद्र गुहा के इस्तीफे का असर गहरा है

sunil gavaskar is going to be doubt about his commentator role
ऑस्ट्रेलिया
उल्लेखनीय है कि प्रशासकों की समिति से इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपना इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के दौरान उन्होंने ऐसे टकराव का उल्लेख किया था। गावस्कर ने हालांकि कमेंट्री करने की इच्छा जाहिर की है। लिहाजा उन्होंने कंपनी में अपना हिस्सा किसी परिवार वाले के नाम करने का प्रस्ताव किया है। समिति को यह प्रस्ताव पसंद नहीं आया है। बीसीसीआई ने गावस्कर से साफ कहा है कि कंपनी का अपना हिस्सा परिजनों की बजाय वह किसी बाहरी व्यक्ति के नाम करें तभी कमेंट्री के‌ लिए योग्य हो सकेंगे। अब यह देखना रोचक होगा कि गावस्कर इस संकट से किसी तरह निपटते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed