फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिखर धवन को इस चीज का मिल रहा फायदा, इसलिए खेल पा रहे हैं धुआंधार पारी

Mon, 21 Aug 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Aug 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan credits mental prepration for his special knock against sri lanka
शिखर धवन - फोटो : espn

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ खेली शतकीय पारी का श्रेय अपनी मानसिक तैयारी को दिया है। 'गब्बर' नाम से मशहूर धवन का शानदार फॉर्म जारी है और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रविवार को दांबुला में खेले पहले वन-डे में नाबाद 132 रन की पारी खेलते हुए टीम को 127 गेंदे शेष रहते 9 विकेट की जीत दिलाई।

shikhar dhawan credits mental prepration for his special knock against sri lanka
शिखर धवन - फोटो : icc

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 43।2 ओवर में 216 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली (82*) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 197 रन की अविजित साझेदारी की मदद से मुकाबला जीत लिया। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई है।

shikhar dhawan credits mental prepration for his special knock against sri lanka
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo

पहले वन-डे में मैन ऑफ द मैच बने शिखर धवन ने कहा, 'मेरे लिए चीजें अच्छी हो रही है और मेरा पूरा ध्यान प्रक्रिया पर केंद्रित है। मुझे मानसिक स्वतंत्रता मिली हुई है और जब आप अच्छा परफॉर्म करते हैं तो आपको अतिरिक्त विश्वास मिलता है। ईश्वर की कृपा से चीजें मेरे तरीके से हो रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan credits mental prepration for his special knock against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : ESPN

कप्तान विराट कोहली भी बाएं हाथ के बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि टीम चाहती है कि वो खुशी वाले जोन में रहे हैं। फिलहाल वो उस जोन में हैं। कोहली ने कहा, 'धवन ने लिए पिछले तीन महीने शानदार रहे हैं और उन्होंने इसका पूरा लाभ उठाया है। उम्मीद है कि वो इसे जारी रखेंगे क्योंकि वो आपको जीत दिला रहे हैं। एक बार उनका बल्ला चलना शुरू होता है तो फिर उन्हें रोकना बेहद मुश्किल है।'

विज्ञापन
shikhar dhawan credits mental prepration for his special knock against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : ICC

कोहली ने साथ ही कहा कि उनकी टीम 2019 वर्ल्ड कप के लिए तैयार है और टीम में कई बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। 28 वर्षीय कोहली ने कहा, 'हमारा पूरा ध्यान 2019 वर्ल्ड कप पर है। हमें 24 महीने पहले से इसकी तैयारी करना है। हम इसके लिए प्रयोग कर रहे हैं। आपको आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed