{"_id":"5da99f288ebc3e015105d1fc","slug":"sultan-johor-cup-india-vs-great-britain-match-ends-with-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तान जोहोर कपः भारत और ब्रिटेन का मैच 3-3 से रहा ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
सुल्तान जोहोर कपः भारत और ब्रिटेन का मैच 3-3 से रहा ड्रॉ
Sat, 19 Oct 2019 07:40 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:40 AM IST
विज्ञापन
Sultan of Johor Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम और ब्रिटेन ने शुक्रवार को 9वें सुल्तान जोहोर कप के अंतिम राउंड रोबिन मैच में 3-3 से ड्रॉ खेला। पहले क्वॉर्टर में भारत ने कब्जा बनाए रखा और ज्यादातर हमलों में आगे रहे लेकिन ब्रिटेन के डिफेंस में सेंध नहीं लगा सका।
विज्ञापन
दूसरे क्वॉर्टर में भी भारत ने कोशिश जारी रखी जिसमें गुरसाहिबजीत सिंह का शॉट नाकाम रहा। ब्रिटेन को 27वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए पहला मौका मिला और इयोन वाल की ड्रैग फ्लिक से टीम ने पहला गोल कर दिया।
विज्ञापन
ब्रिटेन ने फिर 23वें मिनट में एंड्रयू मैककोनेल के गोल से बढ़त दोगुनी कर दी और ब्रेक तक स्कोर 2-0 रहा। शिलानंद लाकड़ा ने इस अंतर को कम किया और फिर मनदीप मोर ने 51वें मिनट में स्कोर 2-2 से बराबर किया। ब्रिटेन को पता था कि उन्हें फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करने के लिए महज ड्रॉ की जरूरत है।
विज्ञापन
सर्कल के पास दिलप्रीत को गिराए जाने के बाद भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिस पर शारदानंद तिवारी ने भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि मैथ्यू रेनशॉ ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से स्कोर 3-3 से बराबर कर सुनिश्चित किया कि दोनों टीमें शनिवार को एक दूसरे से फाइनल खेलें।