फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sting operation claims Pitch Fixed in team india sri lanka test

टीम इंडिया के मैच में हुई थी 'पिच फिक्सिंग', स्टिंग में सबूत मिलते ही ICC ने उठाया बड़ा कदम

Sat, 26 May 2018 06:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Sting operation claims Pitch Fixed in team india sri lanka test
team india

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच पिछले साल गॉल स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच की पिच मैच-फिक्सर्स की निगरानी में तैयार की गई थी। एक स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का दावा किया गया है। ऐसी जानकारी मिली है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मामले की जांच करना भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अल जजीरा टीवी नेटवर्क ने दावा किया है कि मुंबई के लोकप्रिय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रॉबिन मॉरिस ने स्वीकार किया कि पिछले साल गॉल टेस्ट की पिच बदलने के लिए ग्राउंड्समैन को रिश्वत देने में वह भी शामिल थे। मॉरिस को कथित तौर पर मैच फिक्सर माना जाता है।
विज्ञापन


स्टिंग ऑपरेशन अभी ऑन एयर नहीं हुआ है, लेकिन कतर आधारित चैनल ने इसके कुछ अंश ऑनलाइन पोस्ट किए हैं। इस सनसनीखेज आरोपों के जवाब में ICC ने प्रतिक्रिया दी है कि वह जांच कर रही है। ICC के महाप्रबंधक (भ्रष्टाचार विरोधी इकाई) एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा, 'हमें जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर भ्रष्टाचार विरोधी के सदस्यों के साथ जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिच को लेकर इतना बड़ा खुलासा

Sting operation claims Pitch Fixed in team india sri lanka test
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

उन्होंने आगे कहा, 'हमने दोबारा गुजारिश की है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार संबंधित सभी सबूत और सहायक सामग्री तुरंत रिलीज की जाए ताकि हम पूर्ण और व्यापक जांच कर सकें।' टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 26 से 29 जुलाई तक गॉल में खेले गए टेस्ट मैच की पिच पर फिक्सिंग का शक का दावा किया गया है।

चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया है, 'गॉल स्टेडियम के सहायक प्रबंधक ग्राउंड्समैन थरंगा इंडिका ने कहा कि वह ऐसी पिच बना सकते हैं जो बल्लेबाजों या गेंदबाजों के लिए मददगार हो। अगर आप चाहते हैं कि पिच तेज गेंदबाजों, स्पिनर्स या फिर बल्लेबाजों के अधीन बने तो वह किया जाता है।'

क्लिपिंग में दिखाया गया कि 42 प्रथम-श्रेणी मैच खेलने वाले 41 वर्षीय मॉरिस ने इंडिका की तरफ देखा और कहा, 'यह क्या हो रहा है, हम पिच बना सकते हैं जैसी हम चाहते हैं।' वेबसाइट ने मॉरिस के हवाले से कहा, 'क्योंकि वह प्रमुख क्यूरेटर हैं। वह सहायक प्रबंधक और गॉल स्टेडियम के क्यूरेटर हैं।'

ऐसे तैयार की टीम इंडिया के लिए पिच

Sting operation claims Pitch Fixed in team india sri lanka test
team india - फोटो : File

इस मैच में पिच ऐसी बनी थी कि टीम इंडिया ने मुकाबला 304 रन के विशाल अंतर से जीता था। टीम इंडिया ने पहली पारी में शिखर धवन (190) और चेतेश्वर पुजारा (153) की धमाकेदार पारियों की मदद से 600 रन बनाए थे। इसके बाद कप्तान विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट पर 240 रन बनाकर घोषित कर दी थी। श्रीलंका की टीम पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 291 और 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

इंडिका ने कथित तौर पर वेबसाइट से दावा किया कि उन्होंने बल्लेबाजों के लिए पिच तैयार की थी। स्टिंग के इस वीडियो में वह कहते हुए दिखे, 'टीम इंडिया बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच को लेकर तैयार थी। हमने रोलर से विकेट को दबाया और फिर पानी डालकर उसे और सख्त बना दिया।'

मॉरिस ने अंडरकवर रिपोर्टर से कहा कि वह उन्हें भी बाजी लगाने की जानकारी मुहैया कराएंगे। यही नहीं, मॉरिस ने यह भी दावा किया कि अगली बार इसी मैदान पर 'पिच' की फिक्सिंग नवंबर में होगी। तब इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed