ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को इंग्लैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इस बल्लेबाज ने हूटिंग का जवाब शतक से दिया और कहा मुझ इससे को फर्क नहीं पड़ता। स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर कोई मैच खेला जिसमें उन्होंने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
x
2 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ और उनकी तरह एक साल का प्रतिबंध झेलने वाले डेविड वॉर्नर जब बल्लेबाजी के लिए आए और जब आउट होकर वापस लौटे तो दर्शकों ने उनकी खूब हूटिंग की। स्मिथ जब अर्धशतक और शतक तक पहुंचे, तब भी उन्हें दर्शकों की फब्तियां सहनी पड़ी।
3 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
29 वर्षीय स्मिथ ने मैच के बाद कहा, 'हर कोई अपने विचार रखने और किसी व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहते हैं, इसके लिए स्वतंत्र है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इससे परेशान नहीं हूं। मैं इस पर ध्यान नहीं देता। जब मैं क्रीज पर था, तब मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया कि दर्शक क्या कह रहे हैं।'
4 of 5
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने कहा कि उनका और वॉर्नर का उनके साथियों ने वापसी पर तहेदिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'यह ऐसा है जैसे हम टीम से बाहर ही नहीं हुए थे। मैं जानता हूं कि मुझे बालकनी से मेरे साथियों का समर्थन मिल रहा था और मेरे लिए यह सबसे अधिक अहम है।'
5 of 5
स्मिथ
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'अगर मैं उन्हें और ऑस्ट्रेलियाई लोगों को गौरवान्वित कर सकता हूं तो यही मेरा काम है।' अपनी फॉर्म के बारे में उन्होंने कहा, 'मैं इसको बहुत अधिक तवज्जो नहीं देता। यह केवल अभ्यास मैच है। उम्मीद है कि असली मैचों में भी मेरी यही फॉर्म रहेगी लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जब भी आप ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक बनाते हो तो यह वास्तविक सम्मान होता है।'