फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   steve smith-david warner and cameron bancrofts punishment could be Reconsideration

अगर ऐसा हुआ तो Ball Tampering के दोषी क्रिकेटरों को मिल सकता है दोबारा खेलने का मौका

Tue, 03 Apr 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
steve smith-david warner and cameron bancrofts punishment could be Reconsideration
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना जुर्म कबूल कर इन तीनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट फैंस के दिल में अपनी जगह और मजबूत बना ली है। इसी का असर है कि अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की प्लेयर्स यूनियन ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर लगे एक साल के बैन को कम करने की मांग की है।

विज्ञापन


इनका कहना है कि तीनों खिलाड़ियों को बॉल टैंपरिंग के लिए जो सजा दी गई है, वो काफी ज्यादा है। इस तीनों खिलाड़ियों ने अपना जुर्म भी कबूल किया है, इसलिए इनकी सजा थोड़ी कम होनी चाहिए। बता दें कि ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट ग्रेग डायर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'तीनों खिलाड़ियों पर लगे बैन को लेकर फिर से विचार करने की मांग की गई है।'

विज्ञापन

steve

steve smith-david warner and cameron bancrofts punishment could be Reconsideration
स्टीव स्मिथ - फोटो : file

उन्होंने कहा, 'हमारी मांग है कि खिलाड़ियों के बैन को कम किया जाए और उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने की इजाजत दी जाए।' हालांकि ये इन खिलाड़ियों पर भी निर्भर करेगा कि वे अपनी सजा कम करवाना चाहते हैं या नहीं। इस मामले में पुनर्विचार के लिए अपील करने के लिए उनके पास गुरुवार तक का समय है।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तीनों खिलाड़ी बॉल टेंपरिंग के मामले में फंस गए थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे टीम की साजिश बताते हुए अपना जुर्म कबूल किया। इस खबर का पता चलते ही ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड पर तीनों खिलाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed