{"_id":"5d42fa248ebc3e6ca2660d34","slug":"steffan-jones-applies-for-team-india-bowling-coach-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोफ्रा आर्चर के गुरु बनना चाहते हैं भारत के बॉलिंग कोच, द्रविड़ के साथ भी कर चुके हैं काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जोफ्रा आर्चर के गुरु बनना चाहते हैं भारत के बॉलिंग कोच, द्रविड़ के साथ भी कर चुके हैं काम
Fri, 02 Aug 2019 09:15 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
स्टीफन जोंस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों को तैयार करने वाले स्टीफन जोंस भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच बनना चाहते हैं। IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग कोच रहे जोंस ने भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन किया है। अब वह भारतीय गेंदबाजों के साथ काम करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
वेल्स के रहने वाले जोंस को भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव न हो लेकिन उन्हें एक बेहतरीन तेज गेंदबाज माना जाता है, जो अपने 14 साल लंबे करियर में कई काउंटी टीमों के लिए अपना जौहर दिखाया है। 45 वर्षीय जोंस का कहना है कि वह 'स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच' की सभी जरुरतों को पूरा करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
जोंस को भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पद के लिए पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद से कड़ी टक्कर मिलेगी, जो पूर्व में भी इस पद पर काम कर चुके हैं। हालांकि वर्तमान भारतीय बॉलिंग कोच भरत अरुण के बेहतरीन काम को देखते हुए उनके दोबारा इस पद पर चुने जाने की संभावना है।
विज्ञापन
जोंस ने मीडिया से कहा कि, 'कोचिंग के चार पहलू हैं - तकनीकी, सामरिक, शारीरिक और मानसिक। मैं उनमें से चारों को कवर कर सकता हूं। आधुनिक समय के क्रिकेट के साथ समस्या यह है कि अधिकांश कोच केवल खेलने के अनुभव पर निर्भर रहते हैं और यह इसका एक छोटा सा हिस्सा है।
मालूम हो कि कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय कमेटी (सीएसी) तकरीबन दो हफ्ते बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू करेगी। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ का चयन एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति करेगी।