{"_id":"19e5feae-bafa-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"star-players-have-disappoint-pune-gavaskar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्टार खिलाड़ियों ने डुबोई पुणे की लुटिया'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'स्टार खिलाड़ियों ने डुबोई पुणे की लुटिया'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 12 May 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के इस सत्र में 12 हार झेल चुकी पुणे वॉरियर्स को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की सलाह है कि वह स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दे और महाराष्ट्र में भी प्रतिभाओं को ढूंढे।
विज्ञापन
गावस्कर ने कहा, ‘पुणे टीम में बडे़-बड़े नामों ने खासा निराश किया है और अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र के युवाओं को मौका दिया जाए। इससे टीम को मदद मिलेगी और उसका आधार भी बढे़गा। मुझे नहीं लगता कि वे आईपीएल के दौरान ज्यादा परिवर्तन कर सकते थे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मैं इस टीम से इतना ही कहना चाहूंगा कि वह महाराष्ट्र में ही प्रतिभाओं की तलाश करे। वह पुणे टीम है और महाराष्ट्र ने कुछ वर्ष पहले अंडर-19 टूर्नामेंट जीता था। उन्हें इस क्षेत्र से गेंदबाजों और बल्लेबाजों को ढूंढना होगा।’
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ी रखने से ज्यादा से ज्यादा स्थानीय प्रशंसक स्टेडियम आएंगे और टीम का समर्थन करेंगे। इस एक्सपोजर से युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम को भी फायदा होगा।