{"_id":"63590ec00d4e251f2007e9c8","slug":"stan-wawrinka-downs-casper-ruud-in-swiss-indoors-basel-to-enter-second-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Swiss Indoors Basel: स्टेन वावरिंका ने कैस्पर रुड को हराया, सातवीं बार टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बनाई","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Swiss Indoors Basel: स्टेन वावरिंका ने कैस्पर रुड को हराया, सातवीं बार टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में जगह बनाई
Wed, 26 Oct 2022 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 04:12 PM IST
सार
वावरिंका ने सातवीं बार स्विस इंडोर बेसल के दूसरे दौर में जगह बनाई है। उन्होंने पहले ही मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रुड को हराया है।
विज्ञापन
स्टेन वावरिंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्विस इंडोर्स बेसल 2022 में अपने पहले मैच में स्टेन वावरिंका ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रुड को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 के अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही वावरिंका ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई है। वह 15वीं बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। एक घंटे 18 मिनट तक चले इस मैच में वावरिंका ने तीन बार ब्रेक प्वाइंच बचाए और दो बार अपने ब्रेक प्वाइंट को अंक में परिवर्तित किया।
रुड ने इस मैच में चार गलतियां कीं, लेकिन वावरिंका ने शानदार खेल दिखाया और आसानी से मैच अपने नाम किया। वावरिंका ने इस मैच में 93 प्रतिशत (26/28) अंक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड ने इस मैच में चार गलतियां कीं, लेकिन वावरिंका ने शानदार खेल दिखाया और आसानी से मैच अपने नाम किया। वावरिंका ने इस मैच में 93 प्रतिशत (26/28) अंक जीते।
विज्ञापन
IRE vs ENG T20: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया दूसरा उलटफेर, वेस्टइंडीज के बाद अब इंग्लैंड का किया शिकार
विज्ञापन
वावरिंका ने मैच के बाद कहा, "यह बेहद खास है। यहां बेसल में स्विस प्रशंसकों के साथ वापस आकर काफी भावुक महसूस कर रहा हूं। मेरे लिए यहां खेलना हमेशा अद्भुत रहा है। हालांकि यह हमेशा मुश्किल भी रहा है, क्योंकि जब मैं इस कोर्ट में आता हूं तो मैं हमेशा घबरा जाता हूं। मैं हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मुझे कोर्ट के अनुकूल होने में थोड़ा समय लगा लेकिन मैच का स्तर बहुत अच्छा था और मैं इससे वास्तव में खुश हूं। यह मुख्य कारणों में से एक है कि मैं क्यों खेलता रहता हूं।"
ICC T20I Rankings: पांच पायदान के फायदे के साथ कोहली टॉप-10 में, सूर्यकुमार यादव को नुकसान
वावरिंका को इस टूर्नामेंट में कुछ खास रैंकिंग नहीं मिली थी, लेकिन दूसरी वरीयता वाले खिलाड़ी को हराने के बाद उन्होंने कहा "मैं बूढ़ा हो रहा हूं, यह पक्का है। मुझे पिछले दो साल चोट और सर्जरी से जूझना पड़ा। वापस आना आसान नहीं था। मैं वास्तव में शारीरिक और टेनिस के लिहाज से आकार में वापस आने के लिए संघर्ष कर रहा था। ऐसा होने के लिए आज रात यहां स्विट्जरलैंड में जीत हासिल करने में सक्षम होना निश्चित रूप से कुछ खास है और उम्मीद है कि मैं अच्छा खेलता रहूंगा।"