{"_id":"5ed3721d8ebc3e90ae67c59a","slug":"sri-lankan-cricketers-to-resume-training-from-monday-amid-corona-virus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बीच क्रिकेट: श्रीलंकाई टीम सोमवार से शुरू करेगी अभ्यास, 13 खिलाड़ी लेंगे भाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना के बीच क्रिकेट: श्रीलंकाई टीम सोमवार से शुरू करेगी अभ्यास, 13 खिलाड़ी लेंगे भाग
Sun, 31 May 2020 02:30 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 31 May 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका की 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण कड़े दिशानिर्देशों के बीच सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी, जिसमें मैदानी अभ्यास भी शामिल है जो मंगलवार से शुरू होगा। कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए श्रीलंका दौरे पर आई थी, लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गई थी।
विज्ञापन
यह श्रृंखला अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बयान जारी करके कहा कि अभ्यास सत्र 12 दिन तक चलेगा जिसमें 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं। अभ्यास सत्र की शुरुआत सोमवार को कोलंबो के एक होटल में फिटनेस सत्र से होगी जिसके अगले दिन से खिलाड़ी समूहों में उतरकर मैदान पर अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
एसएलसी ने बयान में कहा, 'अभ्यास शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों से चुना गया है और इसमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं क्योंकि उन्हें सक्रिय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले अनुकूलन के लिए अधिक समय चाहिए।'
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून-जुलाई में दक्षिण अफ्रीका और भारत से तीन-तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी थी, उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। ये तीनों मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,620 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दस की मौत हुई है।