फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka won by 10 wickets against bangladesh in tri series final

बांग्लादेशी 'शेरों' को लंका को किया चित, फाइनल से पहले लकमल की 'आंधी'

Fri, 26 Jan 2018 11:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Jan 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka won by 10 wickets against bangladesh in tri series final
श्रीलंका टीम - फोटो : File
सुरंगा लकमल की घातक गेंदबाजी के बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश में खेली जा रही ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को ढाका में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। पूरी टीम महज 11.5 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 
विज्ञापन


बांग्लादेश के लिए विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 26 और शब्बीर रहमान ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से सुरंगा लकमल ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। साथ ही दुश्मंथा चमीरा-लक्षण संदकन और थिसारा परेरा ने 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


83 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने इस छोटे से लक्ष्य को बिना विकेट खोए महज 11.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। दनुष्का गुनाथिलका ने 35 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। वहीं, उपुल थरंगा ने 37 गेंद पर एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। सुरंगा लकमल को उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed