फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka: Sri Lankan selector said, external conspiracy responsible for flop show

Sri Lanka: श्रीलंका के चयनकर्ता ने कहा, फ्लॉप शो के लिए बाहरी साजिश जिम्मेदार

Fri, 10 Nov 2023 09:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 09:39 PM IST
सार

खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछे जाने पर विक्रमसिंघा ने कहा ,‘ मुझे दो दिन का समय दीजिए। फिर सब कुछ बता दूंगा। यह बाहरी साजिश का परिणाम है।’ 

विज्ञापन
Sri Lanka: Sri Lankan selector said, external conspiracy responsible for flop show
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विश्व कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के पीछे बाहरी साजिश है। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम शुक्रवार की सुबह भारत से लौट आई। उसे बंगलूरू में आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से हराया। खराब प्रदर्शन के कारणों के बारे में पूछे जाने पर विक्रमसिंघा ने कहा ,‘ मुझे दो दिन का समय दीजिए। फिर सब कुछ बता दूंगा। यह बाहरी साजिश का परिणाम है।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा ,‘ मैं बहुत दुखी हूं। मैं इसकी जिम्मेदारी लेता हूं।’ श्रीलंकाई टीम ने विश्वकप में 1992 के बाद अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया। टीम नौ में से दो मैच ही जीत सकी। भारत के खिलाफ तो टीम 55 रन पर आउट हो गई थी। इसके बाद खेलमंत्री ने पूरी संचालन ईकाई को बर्खास्त कर दिया लेकिन अदालत में अपील के बाद उसे बहाल किया गया। बृहस्पतिवार को सरकार और विपक्ष ने संसद में संयुक्त प्रस्ताव रखकर श्रीलंका क्रिकेट प्रबंधन के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed