फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka's Kamindu Mendis has been adjudged as the ICC's men's Emerging Cricketer Of The Year for 2024

ICC: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस बने साल के उभरते हुए खिलाड़ी, 2024 में अपने प्रदर्शन से किया था प्रभावित

Mon, 27 Jan 2025 08:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 08:29 AM IST
सार

मेंडिस ने पिछले साल नौ टेस्ट मैचों में 74.92 के औसत से 1049 रन बनाए जिसमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 2024 में टेस्ट में 1000 या इससे अधिक रन बनाए।

विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका के बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस को साल का उभरता हुआ खिलाड़ी चुना गया है। आईसीसी ने 2024 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है। तीनों ही प्रारूप में मेंडिस ने प्रभावित किया था। पिछले साल से पहले श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट खेलने वाले मेंडिस इस प्रारूप में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे थे। 
विज्ञापन

2024 में मेंडिस के बल्ले से जमकर निकले रन 
मेंडिस ने पिछले साल नौ टेस्ट मैचों में 74.92 के औसत से 1049 रन बनाए जिसमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। वह उन छह बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने 2024 में टेस्ट में 1000 या इससे अधिक रन बनाए। मेंडिस का औसत इन सभी में सबसे बेहतर था। मेंडिस के उम्दा प्रदर्शन के कारण एक समय श्रीलंका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में तेजी से एक हजार रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी 
मेंडिस इस दौरान टेस्ट में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। मेंडिस ने सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की तरह 13 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। मेंडिस ने तीनों प्रारूप मिलाकर 1451 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 50 का रहा। मेंडिस ने यह अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई और कहा कि यह उनके लिए काफी मायने रखता है। 
विज्ञापन

मेंडिस ने अपने टीम के साथियों और कोचों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मेंडिस ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया गया शतक उनका पिछले साल पसंदीदा शतक था। मेंडिस ने कहा, उभरते हुए खिलाड़ी का अवॉर्ड पाकर बेहद खुश हूं। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैंने अपने टीम के साथी और कोच को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। जो पारी मेरी पसंदीदा रही तो इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में शतक लगाना है क्योंकि इंग्लैंड में शतक लगाना आसान नहीं होता है। पिछले कुछ वर्षों में मैंने नेट्स और अभ्यास सत्र में काफी मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed