{"_id":"5b4925704f1c1b4b748b47d8","slug":"sri-lanka-gets-out-south-africa-on-minimum-score-in-their-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"SLvSA: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को न्यूनतम स्कोर 126 पर किया ढेर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvSA: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को न्यूनतम स्कोर 126 पर किया ढेर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:49 AM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलरुवान परेरा (4/46) और सुरंगा लकमल (3/21) के दम पर श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 54.3 ओवर में मात्र 126 रन पर समेट दी। यह उसका श्रीलंका में न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन
इससे पहले 2006 में कोलंबो में दक्षिण अफ्रीकी टीम 169 रन पर ढेर हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान फॉफ डु प्लेसी ने सर्वाधिक 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा वर्नोन फिलेंडर (18), टेंबा बावूमा (17) और हाशिम अमला (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका ने भी दूसरी पारी में 111 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज 14 और रोशन सिल्वा दस रन बनाकर क्रीज पर थे। पहली पारी में 161 रन की बढ़त लेने वाली मेजबान टीम की कुल बढ़त 272 रन हो गई है, जबकि उसके छह विकेट शेष हैं।
विज्ञापन
पहली पारी में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले दिमुथ करुणारत्ने ने दूसरी पारी में 60 रन बनाए। केशव महाराज ने तीन विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की मैच में वापसी करवाई। श्रीलंका ने पहली पारी में 287 रन बनाए थे।