{"_id":"5cb848b7bdec22142e74c01d","slug":"sri-lanka-cricket-team-squad-announce-for-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Cup के लिए श्रीलंकाई टीम की घोषणा, इन 15 पर होगा विश्व विजेता बनने का दारोमदार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup के लिए श्रीलंकाई टीम की घोषणा, इन 15 पर होगा विश्व विजेता बनने का दारोमदार
Thu, 18 Apr 2019 03:49 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 18 Apr 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में होने जा रहे विश्व कप 2019 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार इस स्क्वाड के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने होंगे। हालांकि टीम में किसी खिलाड़ी को उप कप्तान का पद नहीं दिया है। वहीं लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को स्क्वाड की मदद करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
श्रीलंका का विश्व कप स्क्वाड: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धना।
विज्ञापन
इंग्लैंड जाने वाले श्रीलंकाई वनडे स्क्वाड में अकिला धनंजया को जगह नहीं मिली है। साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला, उपुल थरंगा और तेज गेंदबाज लक्षण संदकन को भी वनडे टीम से बाहर किया गया है। डिकवेला की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग का जिम्मा कुसल परेरा संभालेंगे।
विज्ञापन
वहीं पेस अटैक की अगुवाई सीनियर गेंदबाज मलिंगा करेंगे। ओशडा फर्नांडो, कसुन रजिथा, वानिन्दु हसरंगा और एंजेलो परेरा भी टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे।