अपनी सटीक लाइन लेंथ और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले गेंदबाज संदीप शर्मा ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस सीजन में खेल रहे संदीप ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने नई गेंद से आरसीबी के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।
संदीप ने फॉर्म में चल रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पांचवें ओवर में ही सात रन पर आउट कर दिया। संदीप ने सातवीं बार विराट का शिकार किया। इसके साथ ही वे कोहली को आईपीएल में इतनी दफे आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। संदीप ने इस मामले में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया। नेहरा ने विराट को आईपीएल में छह बार आउट किया है।
हैदराबाद के इस गेंदबाज ने दिग्गज जहीर खान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। उन्होंने जहीर खान के आईपीएल में एक ही बल्लेबाज का सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। जहीर ने आईपीएल में अपने समय के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 7 बार आउट किया था।
4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
बात करें मैच कि तो शारजाह में खेले गए इस अहम मुकाबले में संदीप ने चार ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने आरसीबी के दो बड़े बल्लेबाजों देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली को अपना शिकार बनाया।
5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले संदीप ने हाल ही में आईपीएल करियर में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से पदार्पण करने वाले संदीप अपनी स्विंग गेंदबाजी से कई दिग्गजों की वाहवाही लूट चुके हैं। गौरतलब है कि संदीप ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 89 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 की औसत और 7.7 की इकॉनमी से 105 विकेट चटकाए हैं।