{"_id":"5f9e1a498ebc3e9bd3571dc8","slug":"srh-vs-rcb-sandeep-sharma-created-a-record-of-dismissing-virat-kohli-for-most-times-in-ipl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में विराट के लिए काल बने संदीप शर्मा, सबसे अधिक बार आउट करने का बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल में विराट के लिए काल बने संदीप शर्मा, सबसे अधिक बार आउट करने का बनाया रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते संदीप शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सटीक लाइन लेंथ और स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले गेंदबाज संदीप शर्मा ने शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस सीजन में खेल रहे संदीप ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने नई गेंद से आरसीबी के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया।
2 of 5
संदीप शर्मा
संदीप ने फॉर्म में चल रहे आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को पांचवें ओवर में ही सात रन पर आउट कर दिया। संदीप ने सातवीं बार विराट का शिकार किया। इसके साथ ही वे कोहली को आईपीएल में इतनी दफे आउट करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। संदीप ने इस मामले में आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया। नेहरा ने विराट को आईपीएल में छह बार आउट किया है।
3 of 5
जहीर खान
हैदराबाद के इस गेंदबाज ने दिग्गज जहीर खान के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। उन्होंने जहीर खान के आईपीएल में एक ही बल्लेबाज का सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। जहीर ने आईपीएल में अपने समय के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 7 बार आउट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
बात करें मैच कि तो शारजाह में खेले गए इस अहम मुकाबले में संदीप ने चार ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने आरसीबी के दो बड़े बल्लेबाजों देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : PTI
साल 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले संदीप ने हाल ही में आईपीएल करियर में अपने 100 विकेट पूरे किए थे। किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से पदार्पण करने वाले संदीप अपनी स्विंग गेंदबाजी से कई दिग्गजों की वाहवाही लूट चुके हैं। गौरतलब है कि संदीप ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 89 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24 की औसत और 7.7 की इकॉनमी से 105 विकेट चटकाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।