फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs RCB IPL 2026 stats and SRH records while defending 220+ targets Scoring 200+ most times in IPL season

IPL 2026: एक सीजन में सर्वाधिक बार 200+ रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद, इस मामले में शत प्रतिशत है रिकॉर्ड

Sat, 23 May 2026 08:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 May 2026 08:59 AM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम ने आईपीएल में कई कीर्तिमान बनाए। हालांकि, जीत के बावजूद वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर नहीं आ सकी।

विज्ञापन
SRH vs RCB IPL 2026 stats and SRH records  while defending 220+ targets Scoring 200+ most times in IPL season
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। आरसीबी और गुजरात टाइटंस की तरह हैदराबाद के भी 18 अंक रहे, लेकिन टीम नेट रन रेट के आधार पर तालिका में तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 250+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 से अधिक का स्कोर करने वाली टीम बन गई है। 
विज्ञापन

शीर्ष दो में जाने से चूकी हैदराबाद
आईपीएल का 19वां संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया। हैदराबाद की आरसीबी के खिलाफ रनों के लिहाज से यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2019 में हैदराबाद के मैदान पर ही आरसीबी को 118 रनों से हराया था। हालांकि, इस जीत के बावजूद टीम शीर्ष-दो में एंट्री करने में नाकाम रही और अब वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी हार के बावजूद शीर्ष पर बरकरार रही और अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 से होगा। दरअसल, हैदराबाद को शीर्ष दो में जगह पक्की करने के लिए ये मैच 90 या इससे अधिक रनों से जीतना था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिका का हाल
एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अब यह तय हो गया है पहले और दूसरे स्थान पर आरसीबी और गुजरात की टीमें रहेंगी। यानी इन दोनों ही टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। 
विज्ञापन

हैदराबाद ने सभी को पीछे छोड़ा
  • आईपीएल के इस सीजन में हैदराबाद की टीम कुल नौ बार 200+ का स्कोर खड़ा कर चुकी है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने एक सीजन में इतनी बार 200+ का स्कोर खड़ा नहीं किया है।
  • इससे पहले, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी आईपीएल के किसी सीजन में आठ बार 200+ रन बना चुके थे, लेकिन अब हैदराबाद ने इन टीमों को पीछे छोड़ दिया है।
  • गुजरात ने 2025 सीजन में आठ बार 200+ रन बनाए थे।
  • पंजाब की टीम आईपीएल में दो बार किसी सीजन में आठ बार 200+ रन का स्कोर बना चुकी है। पंजाब ने 2025 और 2026 में ऐसा किया है। 
  • आरसीबी की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन में आठ बार 200+ रन का स्कोर खड़ा कर चुकी है। 

हर बार 220+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक किया बचाव
हैदराबाद का आईपीएल में 220+ रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक करने के बचाव का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार है। हैदराबाद ने आईपीएल में कुल 12 बार 220+ रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि इतना स्कोर करने के बाद टीम को कभी हार नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed