{"_id":"6249ad5d0c9c536c3756b6e0","slug":"srh-vs-lsg-ipl-2022-weather-forecast-pitch-report-of-dr-dy-patil-sports-academy-navi-mumbai-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs LSG, Navi Mumbai Weather: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में होगी रनों की बारिश, जानें मौसम और पिच का हाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs LSG, Navi Mumbai Weather: हैदराबाद और लखनऊ के मैच में होगी रनों की बारिश, जानें मौसम और पिच का हाल
Sun, 03 Apr 2022 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:51 PM IST
सार
डी वाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैचों में तीन अलग-अलग पिच का इस्तेमाल हुआ है। यहां दो मैचों में बड़ा स्कोर बना है, जबकि एक मैच में छोटा स्कोर था। लखनऊ और हैदराबाद के मैच में भी जमकर रन बन सकते हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2022 में हैदराबाद की टीम का दूसरा मैच लखनऊ के साथ है। पहले मैच में केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। आमतौर पर लक्ष्य का बचाव करने के लिए पहचानी जाने वाली हैदराबाद ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। वहीं लखनऊ की टीम दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में उसे गुजरात के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया। अब दोनों टीमें जीत के लिए बेताब नजर आ रही हैं।
हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। फिलहाल लखनऊ की टीम पांचवें और हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान पर है।

कैसा रह सकता है मौसम
चार मार्च को लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। आसमान बादल आने के आसार बेहद कम हैं। बारिश की संभावना सिर्फ छह फीसदी है। दिन में तापमान 30 डिग्री और रात में 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। रात में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। वहीं नमी 73 से 76 फीसदी के आसपास है। रात के समय में यहां ओस गिरती है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिलता है। यहां इस सीजन तीन मैच हुए हैं और दो मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ही जीती है।
कैसी रहेगी पिच
डी वाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैच हुए हैं और तीनों मैच में अलग-अलग पिच का इस्तेमाल हुआ है। दो मैचों में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी, वहीं एक मैच में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा था। इस मैच में भी बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। पहले मैच में यहां बैगलोर ने 200 से ज्यादा का लक्ष्य दिया था और पंजाब ने इस लक्ष्य का पीछा भी कर लिया था। दूसरे मैच में कोलकाता ने 128 रन बनाए थे, लेकिन बैंगलोर को यह जीतने में काफी मुश्किल हुई थी। तीसरे मैच में राजस्थान ने 193 रन बनाए थे और मुंबई को 170 रन पर रोक कर मैच जीता था।
हैदराबाद और लखनऊ के मैच में भी पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। एक बार फिर दर्शकों को बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमों के पास कई धुरंधर बल्लेबाज हैं, जो सपाट पिच का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर बना सकते हैं।