{"_id":"6831f6404ce63163150194c1","slug":"srh-vs-kkr-ipl-2025-68th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs SRH Playing 11: सम्मान की लड़ाई में केकेआर का सामना हैदराबाद से, दिल्ली में रहाणे-कमिंस की होगी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs SRH Playing 11: सम्मान की लड़ाई में केकेआर का सामना हैदराबाद से, दिल्ली में रहाणे-कमिंस की होगी टक्कर
Sat, 24 May 2025 10:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 24 May 2025 10:10 PM IST
सार
SRH vs KKR Playing 11 Today Prediction: मैच में एसआरएच का पलड़ा थोड़ी भारी होगा। इस टीम ने शुक्रवार रात को आरसीबी को 42 रन से हराया था। केकेआर ने लीग में अपना पिछला मैच सात मई को ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था। पैट कमिंस इस सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे।
विज्ञापन
कोलकाता बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आईपीएल के मौजूदा सत्र में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। रविवार को उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पैट कमिंस की टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यह केकेआर का आखिरी मुकाबला है, ऐसे में टीम सत्र का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। आईपीएल 2025 का 68वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
हैदराबाद भी जीत के साथ खत्म करना चाहेगी अभियान
इसे विडंबना ही कहें कि जब केकेआर और एसआरएच ने 2024 आईपीएल का अपना आखिरी मैच खेला था तो वह फाइनल मुकाबला था जहां श्रेयस अय्यर की टीम ने एकतरफा मैच में पैट कमिंस की टीम को मात दी थी। दोनों टीमों के सामने अपने अभियान को छठे स्थान पर रहते हुए खत्म करने की चुनौती होगी। मैच में एसआरएच का पलड़ा थोड़ी भारी होगा। इस टीम ने शुक्रवार रात को आरसीबी को 42 रन से हराया था। केकेआर ने लीग में अपना पिछला मैच सात मई को ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला था। पैट कमिंस इस सत्र का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा की मौजूदगी वाला उनका मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप यहां कोटला मैदान में बल्लेबाजी के लिए माकूल परिस्थितियों का लुत्फ उठाना चाहेगा।

प्लेऑफ की चारों टीमें तय
अजिंक्य रहाणे की टीम को 17 मई को आरसीबी के साथ खेलना था। लीग के एक सप्ताह के निलंबन के बाद यह पहला मैच था। बंगलूरू में बारिश ने हालांकि उस मैच के साथ केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की मामूली उम्मीदों को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया। प्लेऑफ के चारों स्थान तय हो चुके हैं ऐसे में यह मैच महज औपचारिकता ही है लेकिन दोनों टीमें लीग का सुखद अंत करने के लिए प्रेरित होगी। यह दोनों टीमों को अगले सत्र के लिए टीम की रूपरेखा तय करने और मौजूदा सत्र के प्रदर्शन का आकलन करने का मौका देगा।

वेंकटेश अय्यर का बल्ला रहा खामोश
केकेआर के लिए इस सत्र में सबसे बड़ी निराशा उनके सबसे महंगे खिलाड़ी हरफनमौला वेंकटेश अय्यर रहे। फ्रेंचाइजी ने इस बल्लेबाज के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किये लेकिन वह 11 मैच में सिर्फ 142 रन की बना सके। उन्होंने इस दौरान एक मैच में 60 रन बनाये थे और अगर उनकी उस पारी को हटा दिया जाये तो 10 मैचों में बायें हाथ के इस बल्लेबाज के नाम महज 82 रन है। उन्होंने के इस सत्र में गेंदबाजी भी नहीं की ऐसे में आईपीएल की बड़ी नीलामी में उन पर खर्च किये गये रकम को लेकर सवाल उठना तय है।

रहाणे ने किया प्रभावित
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे सत्र में 375 रन के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वहीं, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के रहाणे ने ही लगाए हैं। उनके नाम 20 छक्के है जबकि नरेन और रसेल ने क्रमश: 16 और 14 छक्के लगाए हैं। रसेल और रिंकू की 16 से 20 ओवरों के बीच लगातार बड़े शॉट लगाने में विफलता भी टीम को महंगी पड़ी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।

आइए जानते हैं कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 25 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 7:00 बजे होगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।