फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sports personalities tell Indians please observe janta curfew after PM modi address

कोरोना वायरसः खेल जगत ने किया 'जनता कर्फ्यू' का समर्थन, विराट समेत इन खिलाड़ियों ने की अपील  

Fri, 20 Mar 2020 06:34 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Mar 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
Sports personalities tell Indians please observe janta curfew after PM modi address
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस 14 घंटे के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की है कि इस जनता कर्फ्यू के दरमियान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले। न सड़क पर जाए। न सोसाइटी-मोहल्ले में लोग इकट्ठे हों। लोग अपने घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री के इस 'जनता कर्फ्यू' अपील को खेल जगत के इन सितारों ने भी सपोर्ट किया है।
विज्ञापन


ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, 'कोरोना के खतरे का सामना करने के लिए सतर्क, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें अपनी सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंड का पालन करने की आवश्यकता है, जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने लिखा, 'आइए हमारे प्रधानमंत्री जी के साथ हाथ में हाथ मिलाएं और 22 मार्च को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का अवलोकन करें। हमें एक राष्ट्र के रूप में अत्यंत संयम बरतने की आवश्यकता है'
 

 

वहीं, टीम इंडिया के बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, 'प्रधानमंत्री जी के बातों का ध्यान रखते हुए 22 मात्र को सब अपने घरों में रहें।'
 




ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा, 'मैं शपथ लेता हूँ कि 22 मार्च रविवार के दिन सुबह 7 बजें से लेकर रात 9 बजें तक, मैं जनता कर्फ्यू का पालन करूँगा। कोरोना जैसे महामारी का फैलने से रुकने के प्रयास में प्रधानमंत्री मोदीजी का साथ दूँगा। क्योंकि हम सभी देशवासियों को साथ मिलकर यह जंग जीतनी है।'
 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed