फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa star batsman Keegan Petersen Tested Covid Positive, ruled out of New Zealand Series

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज को हुआ कोरोना, न्यूजीलैंड दौरे से हुए बाहर, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेली थी मैच जिताऊ पारियां

Wed, 02 Feb 2022 07:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 02 Feb 2022 07:07 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी टीम को इसी महीने की आखिरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। यहां दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। हालांकि दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज कीगन पीटरसन कोरोना से संक्रमित होने की वजह से पूरे दौर से बाहर हो गए हैं। पीटरसन की गैरमौजूदगी में जुबैर हमजा को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
South Africa star batsman Keegan Petersen Tested Covid Positive, ruled out of New Zealand Series
कीगन पीटरसन - फोटो : social media

विस्तार

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम के हौसले बुलंद हैं और अब टीम अपनी अगली चुनौती की तैयारियों में लगी हुई है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को अब इसी महीने की आखिरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। यहां दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। हालांकि दौरे से पहले दक्षिण अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज कीगन पीटरसन कोरोना से संक्रमित होने की वजह से पूरे दौर से बाहर हो गए हैं। पीटरसन की गैरमौजूदगी में जुबैर हमजा को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने बुधवार को पीटरसन के बाहर होने की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। सीएसए की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "नंबर तीन बल्लेबाज ठीक हैं और उनमे कोई लक्षण नहीं है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की मेडिकल टीम उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ संपर्क में रहेगी।" 
विज्ञापन


28 वर्षीय बल्लेबाज कीगन पीटरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी टेस्ट मैच में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया था। पिछले साल जून 2021 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले पीटरसन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक 276 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17-21 फरवरी तक पहला टेस्ट और 25 फरवरी से एक मार्च तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों मैच हेग्ले ओवल में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed