फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa hammer woeful new zealand

द. अफ्रीका ने कीवियों को 8 विकेट से रौंदा

Sat, 22 Dec 2012 12:53 PM IST
डरबन/इंटरनेट डेस्क
डरबन/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 22 Dec 2012 12:53 PM IST
विज्ञापन
south africa hammer woeful new zealand

तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.2 ओवर में 86 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 86 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 12.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड की पूरी टीम बिखर गई। मैन ऑफ द मैच रहे रोरी क्लिएंविड्थ ने तीन विकेट लिए। वहीं डेल स्टेन, क्रिस मॉरिस और रॉबिन पीटरसन ने दो-दो जबकि रायन मैकलेरन को एक सफलता मिली। न्यूजीलैंड की ओर से केवल दो बल्लेबाज दो अंकों तक पहुंच पाए। कॉलिन मन्रो ने सर्वाधिक 23, डग ब्रेसवेल ने नाबाद 21, और जे निशाम ने 10 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की ओर से फैफ डु प्लेसिसस ने नाबाद 38 और कुइंटन दे कोक्क ने नाबाद 28 रनों की पारी खेलकर टीम को आसानी से 87 रनों के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हेनरी डेविड्स ने 20 रन बनाए जबकि रिचर्ड लेवी बिना खाता खोले आउट हो गए। न्यूजीलैंड के मिशेल म्क्क्लेनाघन और रॉनी हीरा को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed