{"_id":"5bd858e6bdec2269871ee6ae","slug":"sourav-ganguly-send-a-letter-to-bcci-about-worried-over-the-image-of-indian-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरव गांगुली ने लिखा बीसीसीआई को खत, बोले- खतरे में है भारतीय क्रिकेट की छवि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सौरव गांगुली ने लिखा बीसीसीआई को खत, बोले- खतरे में है भारतीय क्रिकेट की छवि
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बीसीसीआई सीईओ पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों और सीओए की कार्यप्रणाली पर गंभीर बयान दिया है। गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की प्रतिष्ठा और प्रशासन समिति के रवैये को लेकर बोर्ड को मेल किया है।
विज्ञापन
गांगुली ने क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी को एक संदेश लिखा, 'भारतीय क्रिकेट खतरे में है और जिसकी वजह दिशाहीन क्रिकेट प्रशासन है। सौरव गांगुली ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उससे टीम इंडिया को खतरा है।
विज्ञापन
गांगुली ने मंगलवार को बीसीसीआई के तीन आला अधिकारियों अमिताभ चौधरी, अनिरुद्ध चौधरी और सीके खन्ना को संदेश लिखा। इसमें गांगुली ने लिखा है, 'मैं ये ईमेल आपको इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि भारतीय क्रिकेट खतरे में है। मैंने काफी समय तक क्रिकेट खेला है। हमारी जिंदगी हार और जीत में गुजरी है और भारतीय क्रिकेट की छवि हमारे लिए बेहद जरूरी है। मगर जिस तरह से हमारा क्रिकेट बढ़ रहा है उससे मुझे डर लग रहा है।'
विज्ञापन
सौरव गांगुली ने इस चिट्ठी में सीओए के काम करने के तरीकों और राहुल जौहरी पर लगे मीटू के आरोपों से जोड़ते हुए कहा, 'मैं नहीं जानता कि आखिर इस मामले के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन भारतीय क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी पर देश के फैंस को काफी भरोसा है।'
Former cricketer and Cricket Association of Bengal (CAB) President Sourav Ganguly writes to BCCI Acting President CK Khanna, Secretary Amitabh Chaudhary and Treasurer Anirudh Chaudhry over Committee of Administrators (CoA) and sexual harassment allegations against Rahul Johri. pic.twitter.com/iAh8o7ECXz
— ANI (@ANI) October 30, 2018