फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियासी अटकलों पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मौके आते हैं पर...

Tue, 09 Mar 2021 08:31 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 09 Mar 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Opportunities come but we will see where it goes, keeps it open-ended on joining politics
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में उतरने को लेकर काफी अटकलें हैं। इन अटकलों के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष ने सोमवार को कहा कि, मौके आते हैं लेकिन देखते हैं क्या होता है। बेशक गांगुली का यह बयान थोड़ा संदेहात्मक तो जरूर है लेकिन इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है कि क्या गांगुली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी रुख अख्तियार करेंगे?



 

Sourav Ganguly says Opportunities come but we will see where it goes, keeps it open-ended on joining politics
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले उनके राजनीति में खासकर भाजपा से जुड़ने की अटकलें चल रही हैं। इसी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा 'इंडिया टुडे' से कहा, 'देखते हैं आगे क्या होता है, कैसा मौका आता है, हम इसी से फैसला करेंगे।'

Sourav Ganguly says Opportunities come but we will see where it goes, keeps it open-ended on joining politics
सौरव गांगुली - फोटो : social media

गांगुली ने कहा कि उनकी जिंदगी काफी उतार चढ़ावों से भरी रही है और उन्हें कभी भी पता नहीं होता कि उनके लिए आगे क्या होगा। उन्होंने कहा, 'जब मैं भारतीय कप्तान बना था, तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि तब सचिन तेंदुलकर कप्तानी कर रहे थे। अगर सचिन ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो शायद मैं कप्तान नहीं बना होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says Opportunities come but we will see where it goes, keeps it open-ended on joining politics
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'इसी तरह जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष बना तो मुझे बनने से कुछ मिनट पहले नहीं पता था कि मैं बीसीसीआई अध्यक्ष बनूंगा। मेरी जिंदगी इसी तरह की रही है...इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly says Opportunities come but we will see where it goes, keeps it open-ended on joining politics
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

गांगुली ने कहा कि किसी की जिंदगी की विभिन्न चीजों को देखते हुए अवसरों पर विचार करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, 'अवसर आते हैं और आप कई चीजों से प्रभावित होते हो, आपका परिवार, जीवनशैली, काम, स्वास्थ्य, हम देखेंगे कि क्या होता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed