{"_id":"60465645dab7e165cd22ed88","slug":"ipl-2021-sam-curran-on-nz-test-series-if-csk-reaches-final-it-might-be-a-bit-different","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के मुरीद इस युवा अंग्रेज ने कहा- अगर CSK फाइनल में पहुंची तो छोड़ दूंगा घरेलू मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के मुरीद इस युवा अंग्रेज ने कहा- अगर CSK फाइनल में पहुंची तो छोड़ दूंगा घरेलू मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ट्विटर @ChennaiIPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करन ने सोमवार को कहा कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंचती है तो वह दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मैच को छोड़ सकते हैं।
2 of 5
सैम करन
- फोटो : twitter
दरअसल, चेन्नई सुपरकिंग्स का 22 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी भारत इंग्लैंड के बीच होने वाले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए अहमदाबाद पहुंचा है। वह इस श्रृंखला के बाद अपनी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के अहम सदस्य करन ने कहा, 'अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो स्थिति थोड़ी अलग होगी। इसमें अभी काफी समय है। अभी किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है, देखते है क्या होता है।'
3 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ट्विटर
उन्होंने कहा, 'खिलाड़ी के तौर पर उस टूर्नामेंट (आईपीएल) से जुड़ना शानदार है खासकर तब जब आगामी टी-20 विश्व कप भारत में होना है। इससे बेहतर तैयारी होगी। इन परिस्थितियों को खुद में सुधार करने का अच्छा मौका मिलेगा।' उन्होंने कहा, 'जब भी मुझे बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका मिला मैंने अपने कौशल को परखने की कोशिश की। मेरे लिए टी-20 विश्व कप की टीम में जगह पक्का करने का यह अच्छा मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sam curran
उन्होंने कहा कि आईपीएल ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की है। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ समय में मैंने निश्चित रूप से महसूस किया कि पिछले साल दुबई (यूएई) में आईपीएल खेलने के बाद मैं बेहतर खिलाड़ी बना हूं। मुझे अलग-अलग भूमिकाएं दी गई जिसका मैने वास्तव में लुत्फ उठाया।'
विज्ञापन
5 of 5
सैम करन
- फोटो : social media
बता दें कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई की टीम के लिए पिछला सत्र काफी बुरा रहा था। यह पहली बार था धोनी की अगुवाई वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। टीम तालिका में सातवें पायदान पर थी लेकिन करन ने यूएई में खेले गए टूर्नामेंट के 14 मैचों में 13 विकेट लेने के अलावा एक अर्धशतकीय पारी के साथ 186 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।