{"_id":"61d891df046d250a4340e96b","slug":"sometimes-people-overstep-the-mark-bairstow-after-three-abusive-fans-get-evicted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashes: सिडनी में शतक लगाने वाले जॉनी बेयरस्ट्रो के साथ बदतमीजी, बोले- कुछ लोग मर्यादा लांघ देते हैं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ashes: सिडनी में शतक लगाने वाले जॉनी बेयरस्ट्रो के साथ बदतमीजी, बोले- कुछ लोग मर्यादा लांघ देते हैं
Sat, 08 Jan 2022 12:47 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:47 AM IST
सार
सिडनी टेस्ट में शतक लगाकर इंग्लैंड को बेहतर स्थिति में पहुंचाने वाले जॉनी बेयरस्ट्रो के साथ कुछ ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने बदतमीजी की है। इसके बाद उन सभी फैंस को मैदान से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्ट्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट्रो के साथ सिडनी के मैदान में कुछ फैंस ने बदतमीजी की है। ऑस्ट्रेलिया के तीन समर्थकों ने इंग्लैंड के खिलाड़ी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद उन्हें स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। इस मामले पर बेयरस्ट्रो ने कहा कि अगर उनके ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले फैंस दिन का खेल खत्म होने के बाद भी मैदान पर रहते तो यह काफी बेहतर होता। मैच के तीसरे दिन चायकाल के समय बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्ट्रो के ऊपर तीन ऑस्ट्रेलियाई समर्थकों ने अभद्र टिप्पणी की थी। बेयरस्ट्रो ने इस मैच में बेहतरीन शतक लगाकर अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया है।
स्टेडियम से निकाली गई वीडियो में दिख रहा है कि जब स्टोक्स और बेयरस्ट्रो चायकाल के समय ड्रेसिंह रूम लौट रहे थे, तब कम से कम एक ऑस्ट्रेलियाई समर्थक ने उनके ऊपर गलत टिप्पणी की। इस समर्थक ने कहा "स्टोक्स आप मोटे हैं।" वहीं बेयरस्ट्रो के लिए कहा गया "बेयरस्ट्रो अपना स्वेटर उतारो, थोड़ वजन कम करो।" इसके जवाब में बेयरस्ट्रो ने कहा "दोस्त, यह सही है, पीछे मुड़िए और बाह जाइए।" इसके बाद तीन लोगों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया।
इस मामले पर बेयरस्ट्रो ने कहा "यह गलत था, इसकी जरूरत नहीं है। हम वहां अपना काम करने की कोशिश कर रहे हैं, लोग वहां क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। दुर्भाग्य से कुछ लोग सीमा लांघ जाते हैं। मुझे लगता है कि अपने लिए खड़ा होना जरूरी है, हम इसका मुकाबला कर सकते हैं। जब लोग अपनी सीमाएं लांघते हैं तो उन्हें यह बताया जाना जरूरी होता है। अगर दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें यह बताया जाता तो यह ज्यादा बेहतर होता। दुर्भाग्य से वो अंत तक मैदान में नहीं थे। उन्होंने काफी अच्छा क्रिकेट छोड़ दिया।"
विज्ञापन
सिराज के साथ हुई अभद्रता
इससे पहले मोहम्मद सिराज के साथ भी ऑस्ट्रेलिया में अभद्रता की गई थी। इस घटना के एक साल बाद स्टोक्स और बेयरस्ट्रो के साथ बदतमीजी की गई है। सिराज के साथ अभद्रता के मामले में छह दर्शकों को मैदान से बाहर कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया दर्शकों ने सिराज को कीड़ा कहा था और इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार अंदाज में जवाब दिया था। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में हराकर दूसरी बार यहां सीरीज जीती थी। इस दौरान गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसका घमंड भी चूर-चूर किया था।