फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs WI: Sri Lanka defeated West Indies by five wickets, took an unassailable 2-0 lead in the series

SL vs WI: कप्तान के दम पर श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Thu, 24 Oct 2024 10:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Oct 2024 10:41 AM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम 36 ओवर में 189 रन पर सिमट गई थी। जवाब में श्रीलंका ने 38.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महीश तीक्षणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
SL vs WI: Sri Lanka defeated West Indies by five wickets, took an unassailable 2-0 lead in the series
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पल्लेकल में खेला गया। इस मैच को श्रीलंकाई टीम ने पांच विकेट से जीता। बारिश की वजह से इस मुकाबले को 44 ओवर का कर दिया गया था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम 36 ओवर में 189 रन पर सिमट गई थी। जवाब में श्रीलंका ने 38.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। महीश तीक्षणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही थी। ब्रैंडन किंग 16 रन, एलिक एथनाजे एक रन, केसी कार्टी छह रन और कप्तान शाई होप पांच रन बनाकर आउट हुए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने इसके बाद एक छोर से अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 82 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। रोस्टन चेज आठ रन, रोमारियो शेफर्ड चार रन, हेडन वॉल्श एक रन और अल्जारी जोसेफ एक रन बनाकर आउट हुए। आखिर में गुडाकेश मोती ने 61 गेंद पर एक चौके की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, जेडन सील्स पांच रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट लिए। वहीं, तीक्षणा और असिथा फर्नांडो को तीन-तीन विकेट मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका की पारी
190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। अविष्का फर्नांडो नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जबकि कुसल मेंडिस तीन रन बना सके थे। इसके बाद निशान मदुशंका और सदीरा समरविक्रमा ने 62 रन की साझेदारी निभाई। निशान 44 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, समरविक्रमा ने 50 गेंद में छह चौके की मदद से 38 रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान असलंका ने एक छोर संभाले रखा। वह 61 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद रहे। जानिथ लियानागे 24 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कामिंदु मेंडिस 11 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने दो विकेट लिए। वहीं, मोती और चेज को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed