फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ: Sri Lankas Kamindu Mendis achieved a big feat, equaled Bradmans record, know more

SL vs NZ: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे, जानें

Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
सार

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का पांचवा शतक है। इसी के साथ उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और जॉर्ज हेडली की बराबरी कर ली। ब्रैडनमैन ने 1930 में 13 पारियों में पांच शतक लगाए थे।

विज्ञापन
SL vs NZ: Sri Lankas Kamindu Mendis achieved a big feat, equaled Bradmans record, know more
कामिंदु मेंडिस - फोटो : @OfficialSLC

विस्तार

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दमदार प्रदर्शन किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को 25 वर्षीय खिलाड़ी ने जोरदार शतक लगाया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज एशियाई बल्लेबाज बन गए। वहीं, उन्होंने सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने के मामले में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

कांबली को पीछे छोड़ा
मेंडिस ने अपनी 13वीं टेस्ट पारी में यह उपलब्धि हासिल की और पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली के एशियाई रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय दिग्गज ने 14 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए थे। मेंडिस ने 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज के रूप में डॉन ब्रैडमैन की बराबरी भी की। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ब्रैडमैन, एवर्टन वीक्स और हर्बर्ट सटक्लिफ से पीछे हैं जिन्होंने 12 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज
पारियां खिलाड़ी विरोधी टीम जगह
12 हर्बर्ट सटक्लिफ (इंग्लैंड) ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न
12 एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज) भारत ब्रेबोर्न
13* कामिंदु मेंडिस (श्रीलंका) न्यूज़ीलैंड गॉल
13 डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया) इंग्लैंड लीड्स
14 रॉबर्ट हार्वे (ऑस्ट्रेलिया) इंग्लैंड ब्रिस्बेन
14 विनोद कांबली (भारत) वेस्टइंडीज वानखेड़े
16 लेन हटन (इंग्लैंड) वेस्टइंडीज लॉर्ड्स
16 फ्रैंक वॉरेल (वेस्टइंडीज) ऑस्ट्रेलिया एडिलेड
16 लॉरेंस रोवे (वेस्टइंडीज) इंग्लैंड पोर्ट ऑफ स्पेन
16 यशस्वी जायसवाल (भारत) इंग्लैंड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रैडमैन और हेडली के बराबर पहुंचे
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 147 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का पांचवा शतक है। इसी के साथ उन्होंने डॉन ब्रैडमैन और जॉर्ज हेडली की बराबरी कर ली। ब्रैडनमैन ने 1930 में 13 पारियों में पांच शतक लगाए थे जबकि हेडली ने 1931 में यह कारनामा किया था। अब मेंडिस ने 2024 में दोनों की बराबरी कर ली है। 
विज्ञापन

रूट को पीछे छोड़ा
कामिंदु इन दिनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में 20 पारियों में 986 रन बनाए और चार शतक लगाए। वहीं, कामिंदु का यह इस साल का पांचवां  शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed