फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SL vs NZ: Kamindu Mendis hit a fifty in the eighth consecutive Test after his debut, leaving Gavaskar behind

SL vs NZ: कामिंदु मेंडिस ने डेब्यू के बाद लगातार आठवें टेस्ट में भी जड़ा पचासा, गावस्कर को पीछे छोड़ा, रिकॉर्ड

Thu, 26 Sep 2024 06:58 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Sep 2024 06:58 PM IST
सार

गाले टेस्ट के दूसरे दिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे 25 वर्षीय बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
SL vs NZ: Kamindu Mendis hit a fifty in the eighth consecutive Test after his debut, leaving Gavaskar behind
कामिंदु मेंडिस - फोटो : @OfficialSLC

विस्तार

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट में स्टार ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने इतिहास रच दिया। गुरुवार को युवा खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह डेब्यू के बाद से लगातार आठ टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

श्रीलंकाई बल्लेबाज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
गाले टेस्ट के दूसरे दिन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे 25 वर्षीय बल्लेबाज ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब मेंडिस टेस्ट क्रिकेट में लगातार आठ मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाज साउद शकील (सात अर्धशतक) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनसे पहले सुनील गावस्कर, बेसिल बचर, सईद अहमद और बर्ट सटक्लिफ ने डेब्यू के बाद लगातार छह मैचों में अर्धशतक जड़े थे। अब मेंडिस उनसे आगे निकल गए हैं।

टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार टेस्ट मैचों में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी  टीम टेस्ट डेब्यू के बाद लगातार अर्धशतक
कामिंदु मेंडिस श्रीलंका 8
साउद शकील पाकिस्तान 7
सुनील गावस्कर भारत 6
बेसिल बचर वेस्टइंडीज 6
सईद अहमद पाकिस्तान 6
बर्ट सटक्लिफ न्यूजीलैंड 6
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंडिस का करियर
25 वर्षीय ऑलराउंडर ने श्रीलंका के लिए साल 2022 में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने गाले के मैदान पर ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। आठ मैचों की 13 पारियों में वह 79.36 के औसत से 873 रन बना चुके हैं। इनमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन

15 साल से श्रीलंका ने नहीं जीती कीवियों के खिलाफ टेस्ट सीरीज
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी इस मुकाबले में मेजबानों की नजर कीवियों के खिलाफ जीत दर्ज करने पर है। 2009 से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका की टीम 63 रनों से जीत चुकी है। अब टीम की नजर दूसरे मैच पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed