फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   skipper kohli defends decision to keep rasool on bench

जानिए, रसूल को नहीं खिलाने पर क्या बोले विराट कोहली

Sun, 04 Aug 2013 04:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
skipper kohli defends decision to keep rasool on bench

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट प्रशंसक तो भारतीय खिलाड़ियों से खुश थे लेकिन सभी के जेहन में एक सवाल था और वे उसका जवाब भारतीय कप्तान विराट कोहली से चाहते थे।

विज्ञापन


विदेशी धरती पर टीम इंडिया को पहली बार 'क्लीन स्वीप' का स्वाद चखाने वाले कप्तान कोहली ने जम्मू-कश्मीर के परवेज रसूल को मौका नहीं दिए जाने के फैसले को सही ठहराया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि रसूल को मौका नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन


कोहली ने मैच के बाद कहा, 'मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं कि खिलाड़ियों के चयन पर लोग क्या कह रहे हैं। इनमें से काफी क्रिकेटर जो इन 5 मैचों में खेले हैं, वे दो महीने या इससे ज्यादा समय से बेंच पर बैठे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रसूल को टीम इंडिया में पांचों मैच में मौका नहीं मिल जिस कारण वह भारतीय टीम में शामिल होने वाले पहले कश्मीरी खिलाड़ी बनने के गौरव से चूक गए। भारत ने पांच मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप की है और अंतिम मैच में संभावना थी कि रसूल को मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कोहली ने कहा कि रसूल को आगे मौके मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'परवेज को एहसास था कि हमारे पास एक स्थापित गेंदबाजी मिश्रण है और हम इसमें कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे। यह बहुत दुखद है कि वह टीम में जगह नहीं बना सके। वह हमारी योजना में फिट नहीं पड़ रहे थे।'

उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि भविष्य में ज्यादा सीरीज खेलने का मौका मिले। वह कुछ मैचों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।'

जब उनसे पूछा गया कि हरफनमौला रवींद्र जडेजा की जगह रसूल को मौका दिया जा सकता था, इस पर कोहली ने कहा, 'जडेजा जैसे खिलाड़ी को बाहर रखना बहुत मुश्किल है क्योंकि वह ऐसे गेंदबाज हैं जो आपको जरूरत के आधार पर विकेट दिला सकते हैं।'


उन्होंने आगे कहा, 'हम किसी भी मैच को हल्के में नहीं लेना चाहते थे और गेंदबाजी विभाग में कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे। अमित मिश्रा लंबे समय से बाहर रहे हैं और हम उन्हें चार या पांच मैचों में उन्हें मौका देना चाहते थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed