भारतीय क्रिकेट बोर्ड हर साल अपने खिलाड़ियों को लेकर सालाना अनुबंध लिस्ट जारी करता है। इसमें अलग-अलग खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग वर्गों में बांटा जाता है, सभी वर्गों की एक तय सैलरी सीमा होती है जिसके मुताबिक ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से सैलरी दी जाती है। इस लिस्ट में ग्रेड ए+ को सबसे अच्छा माना जाता है, जिसमें रहने वाले खिलाड़ी को सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी तरह ए, बी और सी ग्रुप भी हैं जिनकी अपनी-अपनी सैलरी सीमा है।
इन छह खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा, कप्तान कोहली के बराबर मिलेगी सैलरी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल राहुल:
टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले एक साल में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम की जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ ही विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है। राहुल ने बल्ले से कई शानदार और मैच जिताऊ पारियां खेली हैं जिसके बाद वे टीम के पसंदीदा खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें ए ग्रेड से निकालकर ए+ ग्रेड में भेजा जा सकता है।
रविंद्र जडेजा:
स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। बल्ले, गेंद और फील्डिंग तीनों जगह उन्होंने अहम योगदान दिया है। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
अजिंक्य रहाणे:
विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया में टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट सीरीज में शानदार खेल से सभी का दिल जीता है। उन्होंने मेलबर्न में शतकीय पारी के साथ टीम को जीत दिलाने में भी सफलता हासिल की। टेस्ट टीम के उप-कप्तान और प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहाणे को अगर ए+ ग्रेड में शामिल कर लिया जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी।
मोहम्मद शमी:
भुवनेश्वर कुमार की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी ने जिस तरह से टीम इंडिया की गेंदबाजी को धार दी है, उससे हर कोई प्रभावित हुआ है। शमी ने पिछले कुछ सालों में वर्ल्ड कप से लेकर अलग-अलग श्रृंखलाओं में तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त गेंदबाजी की है। वह अब टीम के प्रमुख गेंदबाज होने के साथ अहम हिस्सा भी हैं। शमी फिलहाल ए ग्रेड में शामिल हैं लेकिन नए कॉन्ट्रेक्ट में उनका प्रोमोशन होने की उम्मीद है।