हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
16 जनवरी : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
दुनिया के सबसे बडे़ टीकाकरण अभियान का आगाज आज, पहले दिन तीन लाख को खुराक
कोरोना वायरस के खिलाफ तकरीबन साल भर से चल रही लड़ाई में निर्णायक कदम बढ़ाते हुए भारत शनिवार को दुनिया के सबसे बडे़ टीकाकरण अभियान का आगाज करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
टीकाकरण के लिए दिल्ली तैयार, एलएनजेपी से आगाज, सीएम और स्वास्थ्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद
कोरोना वायरस के टीकाकरण के लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। शनिवार सुबह 9:30 बजे से लोकनायक अस्पताल से वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
coronavirus vaccine: हिमाचल में पहले दिन आज ढाई हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
देश भर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है। पहले चरण के पहले दिन शनिवार सुबह 10 बजे के बाद प्रदेश भर के 27 सेंटरों में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, आज फिर बढ़ेगा शीत लहर का प्रकोप
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। इस वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को एक बार फिर से शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा और पारा चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर