{"_id":"683b0c2d083560184500546f","slug":"shubman-gill-rubbished-rumours-of-rift-with-hardik-pandya-post-story-on-social-media-gt-vs-mi-ipl-2025-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: हार्दिक पांड्या के साथ टकराव की खबरों पर गिल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: हार्दिक पांड्या के साथ टकराव की खबरों पर गिल ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये दिया जवाब
Sat, 31 May 2025 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 31 May 2025 07:34 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि टॉस के बाद गिल और हार्दिक ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था जिसके बाद प्रशंसकों के बीच यह बहस का मुद्दा बन गया कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का टकराव चल रहा है।
विज्ञापन
हार्दिक और गिल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ टकराव की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गिल और पांड्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मुंबई और गुजरात के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था जिसमें हार्दिक की अगुआई वाली टीम ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
गिल के साथ हार्दिक ने नहीं मिलाया था हाथ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि टॉस के बाद गिल और हार्दिक ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था जिसके बाद प्रशंसकों के बीच यह बहस का मुद्दा बन गया कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच किसी तरह का टकराव चल रहा है। हालांकि, गिल ने इन सभी चर्चाओं को खारिज किया है और हार्दिक के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की है। गिल ने हार्दिक के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 'कुछ नहीं बस प्यार। इंटरनेट पर जो चल रहा है उस पर विश्वास नहीं करें।' गिल ने इस स्टोरी में हार्दिक को टैग भी किया है।

गिल के आउट होने पर आक्रामक अंदाज में मनाया जश्न
हार्दिक और गिल के बीच टकराव की खबरों को बल उस वक्त मिला जब गुजरात के कप्तान के आउट होने के बाद हार्दिक ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। गिल 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार हो गए थे। हालांकि, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने 84 रनों की साझेदारी कर टीम की उम्मीदें बनाए रखी थी, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद गुजरात लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और उसका सफर समाप्त हो गया।
ये भी पढ़ें: PBKS vs MI Playing 11: फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर पंजाब और मुंबई, चहल करेंगे वापसी? संभावित प्लेइंग-11

अब पंजाब से होगा सामना
मुंबई ने गुजरात को इस मुकाबले में 20 रनों से हराया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा। इस मैच में रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई थी। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह आईपीएल में 300 छक्के का आंकड़ा छूने वाले पहले सक्रिय खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं रोहित ने आईपीएल में सात हजार रन भी पूरे कर लिए थे। वह विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।