फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shubman Gill and Shafali Verma Win ICC Player of the Month Awards for September 2026

सितंबर में भारतीयों का रहा जलवा: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा; दोनों वर्गों में भारत का क्लीन स्वीप

Tue, 13 Oct 2026 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 13 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड में सितंबर महीने में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में शुभमन गिल और महिला वर्ग में शेफाली वर्मा को यह सम्मान मिला। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दो बड़ी पारियां खेलीं, जबकि शेफाली ने एशिया कप और एशियाई खेलों में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Shubman Gill and Shafali Verma Win ICC Player of the Month Awards for September 2026
शेफाली और गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता - फोटो : ANI

विस्तार

सितंबर में भारतीय क्रिकेटरों का जलवा रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है और पुरुष तथा महिला, दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। पुरुष वर्ग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को यह सम्मान मिला, जबकि महिला वर्ग में आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में रनों का अंबार लगाया, वहीं शेफाली ने एशिया कप और एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

दो पारियों में बनाए 333 रन
शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले मैच में शतक लगाया, जबकि दूसरे वनडे में नाबाद दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनके प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले आठ विकेट से जीते। 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 108 गेंदों पर 110 रन बनाए। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 295 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसके बाद गुवाहाटी में 30 सितंबर को गिल ने अपनी बल्लेबाजी का ऐसा अंदाज दिखाया कि कई रिकॉर्ड टूट गए। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 405 रन बनाकर वनडे में पहली बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। जवाब में भारतीय कप्तान ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)




भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट पर 406 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। गिल ने 62 गेंदों में शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भारतीय कप्तान का सबसे तेज शतक था। उन्होंने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर वनडे इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। सफल वनडे रन चेज में यह किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी की। रोहित ने 75 गेंदों पर 101 रन बनाए। हालांकि, वेस्टइंडीज ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज का अंतर 2-1 कर दिया।

 

विज्ञापन

Shubman Gill and Shafali Verma Win ICC Player of the Month Awards for September 2026
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड - फोटो : ICC

गिल ने पांचवीं बार जीता यह पुरस्कार
शुभमन गिल का यह पांचवां आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है। इससे पहले वह जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुरुष वर्ग में सर्वाधिक बार यह सम्मान जीतने का अपना रिकॉर्ड और मजबूत किया। गिल ने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, 'पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना शानदार अनुभव है। इस सम्मान के लिए मैं निर्णायक मंडल का आभारी हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'ये रन बनाना बेहद संतोषजनक रहा। अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था। उनका समर्थन हमेशा हमें अतिरिक्त ऊर्जा देता है।' वनडे क्रिकेट में बढ़ती रन गति पर गिल ने कहा, 'वनडे क्रिकेट की रफ्तार काफी बढ़ गई है। आपको तेजी से फैसले लेने, परिस्थितियों का आकलन करने और पिच की मांग के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


 

विज्ञापन

शेफाली ने बल्ले और गेंद से मचाया धमाल
महिला वर्ग में शेफाली वर्मा को सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। यह दूसरी बार है, जब शेफाली ने यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले नवंबर 2025 में भारत के घरेलू मैदान पर महिला वनडे विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाने के बाद उन्हें यह सम्मान मिला था।

शेफाली ने सितंबर में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 360 रन बनाए। उनका औसत 72 और स्ट्राइक रेट 184.61 रहा। बल्लेबाजी के साथ उन्होंने गेंदबाजी में भी योगदान दिया और छह विकेट हासिल किए। उनका गेंदबाजी औसत 13 और इकॉनमी रेट 4.33 रहा। एशिया कप में शेफाली सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने पांच पारियों में 236 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 64 और श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 68 रन की पारियां खेलकर उन्होंने भारत को लगातार आठवां एशिया कप खिताब दिलाने में मदद की।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)




इसके बाद नागोया में हुए एशियाई खेलों में भी शेफाली का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने तीन पारियों में 188 रन बनाए। जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन बनाने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 49 गेंदों पर 100 रन ठोककर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। श्रीलंका के खिलाफ स्वर्ण पदक मुकाबले में शेफाली ने 48 रन बनाए। भारत ने यह मैच 147 रन से जीता। गेंदबाजी में भी उन्होंने एशिया कप में दो और एशियाई खेलों में चार विकेट लिए। स्वर्ण पदक मुकाबले में भी उन्होंने दो विकेट हासिल किए।

 

Shubman Gill and Shafali Verma Win ICC Player of the Month Awards for September 2026
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड - फोटो : ICC

शेफाली बोलीं- जीत में योगदान देना खास
दूसरी बार यह पुरस्कार जीतने पर शेफाली ने कहा, 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतना अविश्वसनीय सम्मान है।' उन्होंने आगे कहा, 'एशिया कप और एशियाई खेलों में भारत की जीत में अपनी भूमिका निभाना बेहद संतोषजनक रहा। यह पुरस्कार उन सफलताओं को और भी खास बनाता है।' शेफाली ने आने वाले मुकाबलों को लेकर भी उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखना चाहती हैं और अगले साल होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भी उत्साहित हैं।

दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों की जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास उपलब्धि है। गिल ने जहां वनडे में ऐतिहासिक रन चेज के दौरान अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया, वहीं शेफाली ने एशिया कप और एशियाई खेलों में भारत की खिताबी सफलताओं में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed