फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs MI Dream11 Prediction IPL Qualifier 2 Punjab vs Mumbai Playing XI Captain Vice-Captain Players List

PBKS vs MI Playing 11: फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर पंजाब और मुंबई, चहल करेंगे वापसी? संभावित प्लेइंग-11

Sun, 01 Jun 2025 09:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 01 Jun 2025 09:06 AM IST
सार

PBKS vs MI Playing 11 Prediction, IPL 2025 Qualifier 2: पंजाब को ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिला है। पंजाब और मुंबई दोनों के लिए ये सेमीफाइनल मुकाबले की तरह है।

विज्ञापन
PBKS vs MI Dream11 Prediction IPL Qualifier 2 Punjab vs Mumbai Playing XI Captain Vice-Captain Players List
मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में मिली हार की निराशा को पीछे छोड़कर पंजाब किंग्स की नजरें वापसी पर टिकी होंगी। दूसरी ओर, खिताब की प्रबल दावेदार गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में हराने वाली मुंबई इंडियंस की टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ क्वालिफायर-2 में उतरेगी। पंजाब और मुंबई की टीमें फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। 
विज्ञापन

पंजाब को ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिला है। पंजाब और मुंबई दोनों के लिए ये सेमीफाइनल मुकाबले की तरह है। मुंबई ने भले ही गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए पंजाब को हराना होगा। दूसरी तरफ, पंजाब के लिए भी मुंबई को हराना कठिन चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को करनी होगी वापसी
आरसीबी के खिलाफ करारी हार के बाद पंजाब का आत्मविश्वास कम हुआ होगा, लेकिन पंजाब किंग्स को अगर पहली बार चैंपियन बनना है तो उसे इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी और पंजाब किंग्स की तुलना में मुंबई इंडियंस की टीम नॉकआउट चरण में जीत दर्ज करने का अधिक अनुभव रखती है। उसके मुख्य कोच माहेला जयवर्धने के सामने चुनौती अपनी टीम को संगठित रखने की होगी। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने हालांकि अभी तक यह भूमिका अच्छी तरह से निभाई है। पिछले सत्र में सबसे निचले पायदान पर रही मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

पंजाब किंग्स में कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी के लिए चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खिलाड़ी पिछले मैच में मिली करारी हार को भूल जाएं और अपनी ऊर्जा को उन चुनौतियों से लड़ने में लगाएं जो विशेषकर गेंदबाजी विभाग में कुछ खिलाड़ियों के बाहर हो जाने से सामने आई हैं। इससे उसके मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। वहीं, पंजाब की बल्लेबाजी पिछले मैच में काफी खराब रही थी और टीम 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। पंजाब को मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। 

चहल की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर 
मार्को यानसेन की अनुपस्थिति और आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल की अनुपलब्धता टीम के लिए परेशानी का सबब बन गई है क्योंकि उसने इन खिलाड़ियों की जगह पर जो विकल्प आजमाए वे अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके। चहल अगर पूरी तरह फिट रहे तो उनका इस मैच में खेलना तय है, लेकिन उनकी उपलब्धता पर मैच से पहले ही कोई फैसला लिया जाएगा। 

रोहित का फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए राहत की बात
जहां तक मुंबई इंडियंस का सवाल है तो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुरू में मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी पारी खेली। रोहित फिर से लय में लौट आए हैं और पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के लिए उन पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। अगर समग्र तौर पर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम में कोई कमी नजर नहीं आ रही है क्योंकि उसने खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। फाइनल में पहुंचने के लिए उसकी टीम काफी हद तक रोहित, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पंड्या पर निर्भर रहेगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह। 
मुंबई इंडियंसः जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन। 

आइए जानते हैं मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 क्वालिफायर-2 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला 01 जून यानी रविवार को खेला जाएगा।

मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-2 मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed