फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shoaib Akhtar on Rohit Sharma and KL Rahul Looked Scared against Pakistan in T20 World Cup News in Hindi

T20 World Cup: रोहित शर्मा और केएल राहुल पर शोएब अख्तर ने साधा निशाना, बोले- डरे हुए लग रहे दोनों बल्लेबाज

Wed, 26 Oct 2022 12:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

भारत ने विराट कोहली की पारी की बदौलत पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया था। विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी।

विज्ञापन
Shoaib Akhtar on Rohit Sharma and KL Rahul Looked Scared against Pakistan in T20 World Cup News in Hindi
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने नीदरलैंड की चुनौती है। भारतीय टीम गुरुवार (27 अक्तूबर) को सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच होगा। उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कप्तान रोहित शर्मा और ओपनर केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दोनों बल्लेबाज डरे-डरे हुए लग रहे हैं।
विज्ञापन


शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''भारतीय टीम को पाकिस्तान पर जीत की बधाई, लेकिन उनके ओपनर दबे-दबे और डरे-डरे लग रहे हैं। वे बहुत फंसे हुए दिख रहे हैं। रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर खुद को थोड़ा शांत रखना चाहिए। वह अपनी बैटिंग भी गंवा रहे हैं। केएल राहुल अपनी बल्लेबाजी पर जरूरत से ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इससे वह फंस जाते हैं।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने विराट कोहली की पारी की बदौलत पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया था। विराट ने इस मैच में 53 गेंदों में छह चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। उनकी इस पारी को देख पाकिस्तान के खिलाड़ी डर गए हैं और विराट के संन्यास की दुआ कर रहे हैं। पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर यह इच्छा जाहिर की है। 


अख्तर ने कहा- मैं चाहता हूं कि विराट कोहली टी20 से संन्यास ले लें। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने इफ्तिखार अहमद और शान मसूद की तारीफ की, जिनके अर्धशतकों की बदौलत पाकिस्तानी टीम 159 रन का स्कोर बना पाई। शोएब ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह की भी तारीफ की, जिन्होंने 31 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिरा दिए थे।

ये भी पढ़ें: T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम

शोएब ने कहा "पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया है। निराश मत हो, आप सभी ने वास्तव में अच्छा खेला। भारत ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया ... उन्होंने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक जीता। यह पूरी तरह से एक विश्व कप मैच था। इसमें सब कुछ था- कैच छूटे, रन-आउट, नो-बॉल, विवाद, स्टंपिंग। विश्व कप अभी शुरू हुआ है, विश्व कप तभी शुरू होता है जब भारत-पाकिस्तान खेलते हैं और दोनों टीमें फिर से आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान इस विश्व कप में फिर भारत भिड़ेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed