{"_id":"5b5b29824f1c1bc57a8b6be4","slug":"shikhar-dhawan-shares-pic-with-kohli-and-pujara","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच मैदान में मजाकिया हुए गब्बर, लिखा, 'कैसे न हो गुजारा, जब साथ हो कोहली और पुजारा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीच मैदान में मजाकिया हुए गब्बर, लिखा, 'कैसे न हो गुजारा, जब साथ हो कोहली और पुजारा'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन वैसे तो विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हैं, लेकिन खेल से इतर वह बेहद मस्तमौला और मजाकिया किस्म के शख्स हैं। मैदान पर ताल ठोक कर अपनी खुशी जाहिर करने वाले गब्बर ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। धवन ने इस अभ्यास मैच की फोटो ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर में धवन की ओर कप्तान विराट कोहली तो दूसरी तरह चेतेश्वर पुजारा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Kaise na ho gujara.. jab saath ho Kohli aur Pujara! pic.twitter.com/7SXrm8kShf
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) July 27, 2018
विज्ञापन
फोटो को ट्वीट करते हुए धवन ने लिखा, 'कैसे ना हो गुजारा, जब साथ हो कोहली और पुजारा!' धवन की इस फोटो पर देखते ही देखते लाइक्स और कमेंट्स की बरसात होने लगी। फैंस ने भी मजाकिया अंदाज में शिखर का अपने साथी खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना पर प्रतिक्रियाएं दी।
बताते चले कि टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है। 5 टेस्ट मैच की इस सीरीज का पहला मुकाबला 1 अगस्त से एजबस्टन में खेला जाएगा।