{"_id":"5a4cb9104f1c1bd3178b4a48","slug":"shikhar-dhawan-fit-for-first-test-ravindra-jadeja-is-ill","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSA: शिखर धवन पहले टेस्ट के लिए फिट, रविंद्र जडेजा हुए बीमार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: शिखर धवन पहले टेस्ट के लिए फिट, रविंद्र जडेजा हुए बीमार
स्पोर्ट्स डेस्क- अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
शिखर धवन और रविंद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व बड़ी राहत मिली है। ओपनर शिखर धवन फिट हैं और केपटाउन में होने वाले पहले टेस्ट में उनके उपलब्ध रहने की पुष्टि हो गई है। हालांकि, टीम इंडिया की चिंता पूरी तरह कम नहीं हुई है क्योंकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बीमार हो गए हैं और पहले टेस्ट में उनके खेलने पर संदेह की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को बयान जारी करते हुए पुष्टि की है कि शिखर धवन फिट हो चुके हैं और पहले टेस्ट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, जबकि जडेजा को पिछले दो दिनों से बुखार हैं। जडेजा की हालत पर भारतीय टीम के मेडिकल स्टाफ की पैनी नजर बनी हुई है और उनकी फिटनेस पर कोई फैसला मैच के दिन सुबह लिया जाएगा।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, 'टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन फिट हैं और पहले टेस्ट के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। धवन को एड़ी में चोट थी।'
बयान में आगे कहा गया, 'जडेजा को पिछले दो दिनों से बुखार है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर ध्यान दे रही है। जडेजा को स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया और अगले 48 घंटों में उनके ठीक होने की संभावना है। पहले टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर कोई फैसला मैच की सुबह ही लिया जाएगा।'
विज्ञापन
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलना है।