{"_id":"17f7e5ca-dc8e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"shikhar-dhawan-dedicated-his-award-to-flood-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिखर धवन ने किसे समर्पित किया गोल्डन बैट अवॉर्ड? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शिखर धवन ने किसे समर्पित किया गोल्डन बैट अवॉर्ड?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को जब पूरे टूर्नामेंट के दौरान आतिशी बल्लेबाजी के लिए सराहा गया, तो उनके मन में टीस उठ रही थी।
विज्ञापन
यह टीस उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों के दुख के कारण थी। आम तौर पर मूंछों पर ताव देने वाले इस बल्लेबाज का दिल पिघल रहा था और उन्होंने अपना यह अवॉर्ड उत्तराखंड के उन लोगों को समर्पित किया, जिन्होंने तेज बारिश और बाढ़ में अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
मैच के बाद शिखर ने कहा, 'मैं अपने प्रदर्शन के लिए मिले पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित करता हूं, जो उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ में मारे गए हैं। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'
विज्ञापन
भारतीय खिलाड़ियों के अपने पुरस्कार को किसी खास शख्स या तबके लिए समर्पित करने की रवायत शुरू करने का श्रेय युवराज सिंह को जाता है। उन्होंने हाल में टीम की जीत को दिल्ली की गैंगरेप पीड़िता को समर्पित किया था।
इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बने मनोज तिवारी ने अपने जोरदार प्रदर्शन के बाद उन लोगों को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया, जो कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में लगी आग में मारे गए थे।