फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shikhar dhawan angry on virat kohli after getting run out in first odi against south africa

INDvSA: रनआउट हुए तो कोहली पर आगबबूला हुए 'गब्बर', फिर ऐसे पेश की दोस्ती की मिसाल

Fri, 02 Feb 2018 12:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 02 Feb 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan angry on virat kohli after getting run out in first odi against south africa
शिखर धवन - फोटो : screegrab

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन गुरुवार को डरबन में संपन्न पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वास के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और विराट कोहली के जोर देने पर एक रन लेने की फिराक में रनआउट हो गए।

विज्ञापन


शिखर धवन दूसरी बार वन-डे में रनआउट हुए। उल्लेखनीय है कि दोनों बार कोहली की मौजूदगी में वह रनआउट हुए। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। यह घटना टीम इंडिया की पारी के 13वें ओवर की है, जब क्रिस मौरिस गेंदबाजी कर रहे थे। टीम इंडिया के ओपनर के पेड पर गेंद लगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने LBW की जोरदार अपील की।

विज्ञापन

कोहली की भूल पर आगबबूला हुआ 'गब्बर'

shikhar dhawan angry on virat kohli after getting run out in first odi against south africa
शिखर धवन

इस बीच विराट कोहली ने एक रन लेने के लिए कॉल किया। धवन का ध्यान अफ्रीकी गेंदबाजों की अपील पर लगा था और वह रन लेने के लिए तैयार नहीं दिखे। मगर कोहली के कॉल करने पर उन्हें दौड़ना पड़ा और पॉइंट पर मुस्तैद एडेन मार्करम ने सटीक थ्रो मारकर धवन को रनआउट कर दिया।

'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन अपने कप्तान से काफी नाराज हुए और उनके संकेतों से यह साफ भी हो गया। फिर धवन ने अपनी भड़ास बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के सामने निकाली। हालांकि, शिखर धवन और विराट कोहली करीबी दोस्त हैं और इसकी मिसाल खुद धवन ने पेश की।

ऐसे पेश की दोस्ती की मिसाल

shikhar dhawan angry on virat kohli after getting run out in first odi against south africa
विराट कोहली - फोटो : BCCI

जब विराट कोहली ने अर्धशतक पूरा किया तो ड्रेसिंग रूम से सबसे पहले ताली बजाने वाले खिलाड़ी शिखर धवन ही रहे। इससे एक बात तो साफ हो गई कि शिखर धवन का गुस्सा कुछ देर के लिए था, और समय के साथ उनका मूड ठीक हो गया। बता दें कि विराट कोहली ने 112 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को 6 विकेट की जीत दिलाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed