फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   shaun pollock unhappy with team india's victory in south africa

अफ्रीकी दिग्गज के निशाने पर टीम इंडिया, वन-डे में ऐतिहासिक जीत के बावजूद प्रदर्शन से नाखुश

Thu, 15 Feb 2018 09:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
shaun pollock unhappy with team india's victory in south africa
shaun pollock

दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी शॉन पॉलाक ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। टीम इंडिया की आलोचना करते हुए पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा कि मेहमान टीम वन-डे सीरीज जीतकर खुश हो रही है, जबकि उनकी प्राथमिकता यहां टेस्ट सीरीज जीतने की थी।

विज्ञापन


गौरतलब है टीम इंडिया ने मौजूदा वन-डे सीरीज में कई बड़ी कीर्तिमान स्थापित किए हैं। ओवरसीज में पहली बार वन-डे सीरीज जीतना और पोर्ट एलिजाबेथ में 25 साल बाद जीत दर्ज करना उन्हीं मे से एक है। हालांकि इन सभी उपलब्धियों को अनदेखा करते हुए शॉन पॉलाक ने इस तरह का बयान दिया है।

विज्ञापन

shaun pollock unhappy with team india's victory in south africa
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

शॉन पॉलाक ने कहा, 'टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन से मैं बेहद निराश हूं। इस सीरीज से पहले मुझे मेहमान टीम से काफी उम्मीद थी, लेकिन नंबर-1 टीम होने के नाते उनके प्रदर्शन में जो धार होनी चाहिए थी, वो देखने को नहीं मिली।' गौरतलब है कि आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया के बाद दूसरे पायदान पर द. अफ्रीका है।

पॉलाक ने कहा कि टीम इंडिया को ओवरसीज में कुछ दिन पहले आना चाहिए था। इससे उन्हें परिस्थितियों को समझने का थोड़ा समय मिलता। बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने भी माना था कि टीम इंडिया को यहां कुछ समय पहले ही आ जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed