{"_id":"591d415a4f1c1b8351f2472d","slug":"shankar-basu-to-return-to-the-indian-team-before-icc-champions-trophy-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले टीम इंडिया में बड़े दिग्गज की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 से पहले टीम इंडिया में बड़े दिग्गज की हुई वापसी
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : SportsStar
1 जून से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया में बड़े दिग्गज की वापसी हो रही है। हालांकि, इन जनाब की वापसी भारतीय टीम में प्रत्यक्ष रूप ने नजर नहीं आएगी, मगर कोच अनिल कुंबल और विराट कोहली भी इनकी पैरवी कर चुके हैं। इस शख्स का नाम है शंकर बासु, जो टीम इंडिया के साथ बतौर स्ट्रेंथ एंड फिटनेस कोच जुड़ेंगे।
बासु ने 5 महीने पहले ही इसी पद से इस्तीफा दिया था। बासु आनंद दाते की जगह लेंगे, इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ही टीम इंडिया से जुड़े हुए थे। इसके अलावा यह भी खबर है कि बासु साल में 3 बार अपने परिवार को भी अपने साथ टूर पर ले जा सकते है। गौरतलब है कि कई लोग टीम इंडिया के खिलाड़ियों की शानदार फिटनेस का श्रेय बासु को ही देते हैं।
बासु ने अपने परिवार और बिजनेस को समय देने के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया था। चेन्नई में उनका 'द प्राइमल पार्टनर्स हॉलिस्टिक फिटनेस' नाम का स्टूडियो है। बासु फिटनेस में कई नए प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। बासु ने कोहली की पावर तकनीक के अलावा अश्विन, भुवनेश्वर और उमेश यादव पर भी काफी मेहनत की है। जून 2015 से टीम के साथ जु़ड़ने वाले बासु डेक्सा स्कैन, योयो ट्रेनिंग जैसी तकनीक लेकर आए।