फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Squad Announced For Champions Trophy 2017

चैंपियंस ट्रॉफी: इंडिया का ऐलान, रोहित लौटे, गंभीर को फिर नहीं मिला मौका

Wed, 24 May 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 24 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Indian Team Squad Announced For Champions Trophy 2017
gautam gambhir
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के लिए टीम इंडिया के ऐलान हो गया है। तमाम उतार-चढ़ावों के बाद एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यों वाली टीम का चयन किया। इससे पहले खबरें थीं कि रेवेन्यू मॉडल में पेंच फंस जाने के कारण भारत इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगा, मगर कल बोर्ड अधिकारियों ने इस बात पर मुहर लगा दी कि भारत अपने खिताब की रक्षा करने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा।
विज्ञापन


गौरतलब, इस चयन प्रक्रिया में आईपीएल के प्रदर्शन पर भी गौर किया गया है। आईसीसी टूर्नामेंट होने के कारण टीम में किसी नए नाम की उम्मीद कम ही थी और चयनकर्ताओं ने भी ऐसा ही किया। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है और महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते नजर आएंगे। कंधे की चोट से जूझ रहे लोकेश राहुल चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, मनीष पांडे, हार्दिका पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इन खिलाड़ियों को स्टैंड बाय पर रखा गया है: ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed