फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Shane Watson Praises Virat Kohli and MS Dhoni, calls Virat Superhuman and Dhoni Has Ice Running Through His Veins

ऑस्ट्रेलिया से आई तारीफ: पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने कोहली को 'सुपरमैन' और धोनी को 'सुपरकूल' बताया, जानें और क्या कहा

Wed, 23 Feb 2022 01:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Feb 2022 01:14 PM IST
सार

पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना गया है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट कैप्टेंसी से इस्तीफा दे दिया था। वाटसन ने रोहित की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Shane Watson Praises Virat Kohli and MS Dhoni, calls Virat  Superhuman and Dhoni Has Ice Running Through His Veins
धोनी और वाटसन (बाएं), रोहित और विराट (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाटसन ने भारतीय क्रिकेटर्स की तारीफ की है। उन्होंने विराट कोहली को सुपरह्यूमन (महामानव) बताया है। वाटसन ने कहा कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नसों में बर्फ दौड़ रही है और बेहद कूल इंसान हैं। वाटसन आईपीएल में विराट और धोनी दोनों की कप्तानी में खेल चुके हैं। वाटसन 2018 से 2020 तक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले। 2018 में सीएसके की जीत के वह हीरो भी रहे थे। वहीं, 2015 और 2016 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से खेले थे। 
विज्ञापन


''विराट कोहली को खुद से काफी उम्मीेदें हैं''
वाटसन ने 'आईसीसी रिव्यू' के दौरान बताया- विराट ने बतौर कप्तान कई महान काम किए हैं। जिस तरह वह खिलाड़ी को भरोसा दिलाते हैं, वह तारीफ के काबिल है। विराट को खुद से इतनी उम्मीद है और वह जो भी मैच खेलते हैं, उसमें अच्छा करने की कोशिश करते हैं। मेरे लिए विराट सुपरह्यूमन हैं। वह एक अच्छे इंसान भी हैं। उनके पास क्रिकेट का अच्छा ज्ञान भी है। मेरे लिए आरसीबी में उनके साथ काम करना शानदार रहा।
विज्ञापन


Playing with Virat, one of my career highlights, says Shane Watson on his  time at RCB
विज्ञापन
विज्ञापन


''धोनी को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा''
वाटसन ने धोनी को लेकर कहा- उनकी रगों में बर्फ दौड़ती है। वह खिलाड़ियों पर प्रेशर आने ही नहीं देते और माहौल को खुशनुमा बनाए रखते हैं। धोनी को अपने खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा होता है। सभी खिलाड़ियों को वह अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने का भरोसा देते हैं, जो कि शानदार है। उन्हें पता है कि क्या उनके लिए और उनके आसपास मौजूद लोगों के लिए सही है। उन्हें अपने फैसलों पर भी पूरा भरोसा होता है। उन्हें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा होता है कि वह पूरी रिसर्च और तैयारियों के साथ ही मैदान पर उतरेंगे। 


वाटसन ने रोहित की भी तारीफ की
पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान चुना गया है। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट कैप्टेंसी से इस्तीफा दे दिया था। वाटसन ने रोहित की भी तारीफ की और कहा- वह नैचुरल लीडर हैं। मैंने उन्हें मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते देखा है और वह कभी परेशानी में नहीं दिखते। उन्हें अपनी टीम को लीड करने का काफी अनुभव है। 

Doing what we love': Watson on him and Dhoni having net session | Cricket  News - Times of India

''रोहित की कप्तानी उनकी बल्लेबाजी की तरह शानदार''
वाटसन ने कहा- मुंबई जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी की कप्तानी करना और वह भी मुश्किल परिस्थितियों में बड़ी बात है। लोगों को हर आईपीएल में मुंबई से बड़ी उम्मीदें होती हैं। मुझे रोहित को बल्लेबाजी करते देखना भी बेहद पसंद है। वह एक शानदार तकनीक वाले खिलाड़ी हैं और यही उनकी कप्तानी में भी दिखता है। रोहित श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में पहली बार इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed